{"_id":"66a61f47bc559eb948015243","slug":"video-palbhata-ka-parabhara-matara-blthava-saha-oulkha-bl-katharaya-bjata-sa-bugdhhaga-kasana-ka-aaya","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पीलीभीत के प्रभारी मंत्री बल्देव सिंह औलख बोले- केंद्रीय बजट से बढ़ेगी किसानों की आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पीलीभीत के प्रभारी मंत्री बल्देव सिंह औलख बोले- केंद्रीय बजट से बढ़ेगी किसानों की आय
पीलीभीत जिले के प्रभारी मंत्री बल्देव सिंह औलख ने कहा कि यह बजट समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर लाया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश को बहुत कुछ दिया गया है। किसानों के लिए सरकार ने योजनाओं का पिटारा खोला है। इससे किसानों की आय बढ़ेगी। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर केंद्रीय बजट संगोष्ठी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में संगोष्ठी में प्रभारी मंत्री बल्देव सिंह औलख ने बजट के प्रमुख बिंदुओं पर पर पर चर्चा की। कहा कि यह बजट सभी देशवासियों के लिए लाभकारी है।
उन्होंने बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इस बजट में उद्योग और उद्यमियों के लिए नीतियों को सशक्त बनाया गया है। वहीं कृषि क्षेत्र पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। देश की सामरिक दृष्टि से मजबूती के लिए रक्षा क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने बताया कि गांव और शहर के लोगों की सहुलियत के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना को बढ़ावा दिया गया है। आमजनों की सभी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए पूरी तरह से सहयोग किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।