{"_id":"6ae9ac5e53126ecdb40bdab6","slug":"video-hamirpur-bjp-rally-venue-changed-after-traders-protest-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: व्यापारियों के विरोध के बाद भाजपा ने बदला जनसभा स्थल, अब कुमार पैलेस में होगी सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: व्यापारियों के विरोध के बाद भाजपा ने बदला जनसभा स्थल, अब कुमार पैलेस में होगी सभा
Ankesh Dogra
Updated Tue, 03 Nov 2026 03:11 PM IST
Link Copied
त्योहारी सीजन में मुख्य बाजार के गांधी चौक पर जनसभा आयोजित करने को लेकर व्यापारियों के विरोध के बाद भाजपा ने अपने कार्यक्रम में बदलाव किया है। अब 4 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा गांधी चौक के बजाय बाइपास स्थित कुमार पैलेस में होगी। हालांकि, पदयात्रा का रूट पहले की तरह ही रहेगा।
भाजपा की ओर से अब दोपहर 12 बजे कुमार पैलेस में जनसभा आयोजित की जाएगी। इसके बाद पदयात्रा निकाली जाएगी, जो भोटा चौक और मुख्य बाजार से होते हुए गांधी चौक पहुंचेगी। यानी पहले सभा होगी और उसके बाद पदयात्रा निकाली जाएगी।
गौरतलब है कि भाजपा ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों से पदयात्रा में 10 हजार कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य रखा था। पहले कार्यक्रम के अनुसार पदयात्रा बाइपास से शुरू होकर गांधी चौक पहुंचनी थी। यहां दोपहर एक से तीन बजे तक पार्टी नेताओं के संबोधन प्रस्तावित थे।
त्योहारी सीजन में बाजार में भीड़ और पार्किंग की समस्या का हवाला देते हुए व्यापार मंडल ने गांधी चौक पर सभा आयोजित करने का विरोध किया था। व्यापार मंडल ने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर यहां कार्यक्रम की अनुमति न देने की मांग की थी। व्यापारियों ने आशंका जताई थी कि सभा से उनका कारोबार प्रभावित हो सकता है।
व्यापारियों के विरोध के बाद भाजपा ने सभा को कुमार पैलेस में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। पार्टी जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के अनुसार, हाईकमान की मंजूरी से व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है।
इस जनसभा और पदयात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर सहित हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी विधायक, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और विभिन्न मोर्चों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।
‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत संसदीय क्षेत्र स्तर पर यह पदयात्रा आयोजित की जा रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि पार्टी हमेशा व्यापारियों के हितों का ध्यान रखती है। त्योहारी सीजन को देखते हुए व्यापारियों की समस्याओं को ध्यान में रखकर सभा स्थल बदलने का निर्णय लिया गया है।
वहीं, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुमित ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने व्यापारियों की समस्या को समझा है। इसके लिए मंडल आभारी है। अब केवल पदयात्रा बाजार से होकर निकलेगी, जिससे कारोबार पर असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने संवाद के माध्यम से बेहतर विकल्प निकाला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।