फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hamirpur bjp rally venue changed after traders protest

हमीरपुर: व्यापारियों के विरोध के बाद भाजपा ने बदला जनसभा स्थल, अब कुमार पैलेस में होगी सभा

Tue, 03 Nov 2026 03:11 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Tue, 03 Nov 2026 03:11 PM IST
hamirpur bjp rally venue changed after traders protest
त्योहारी सीजन में मुख्य बाजार के गांधी चौक पर जनसभा आयोजित करने को लेकर व्यापारियों के विरोध के बाद भाजपा ने अपने कार्यक्रम में बदलाव किया है। अब 4 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा गांधी चौक के बजाय बाइपास स्थित कुमार पैलेस में होगी। हालांकि, पदयात्रा का रूट पहले की तरह ही रहेगा। भाजपा की ओर से अब दोपहर 12 बजे कुमार पैलेस में जनसभा आयोजित की जाएगी। इसके बाद पदयात्रा निकाली जाएगी, जो भोटा चौक और मुख्य बाजार से होते हुए गांधी चौक पहुंचेगी। यानी पहले सभा होगी और उसके बाद पदयात्रा निकाली जाएगी। गौरतलब है कि भाजपा ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों से पदयात्रा में 10 हजार कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य रखा था। पहले कार्यक्रम के अनुसार पदयात्रा बाइपास से शुरू होकर गांधी चौक पहुंचनी थी। यहां दोपहर एक से तीन बजे तक पार्टी नेताओं के संबोधन प्रस्तावित थे। त्योहारी सीजन में बाजार में भीड़ और पार्किंग की समस्या का हवाला देते हुए व्यापार मंडल ने गांधी चौक पर सभा आयोजित करने का विरोध किया था। व्यापार मंडल ने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर यहां कार्यक्रम की अनुमति न देने की मांग की थी। व्यापारियों ने आशंका जताई थी कि सभा से उनका कारोबार प्रभावित हो सकता है। व्यापारियों के विरोध के बाद भाजपा ने सभा को कुमार पैलेस में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। पार्टी जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के अनुसार, हाईकमान की मंजूरी से व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है। इस जनसभा और पदयात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर सहित हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी विधायक, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और विभिन्न मोर्चों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत संसदीय क्षेत्र स्तर पर यह पदयात्रा आयोजित की जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि पार्टी हमेशा व्यापारियों के हितों का ध्यान रखती है। त्योहारी सीजन को देखते हुए व्यापारियों की समस्याओं को ध्यान में रखकर सभा स्थल बदलने का निर्णय लिया गया है। वहीं, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुमित ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने व्यापारियों की समस्या को समझा है। इसके लिए मंडल आभारी है। अब केवल पदयात्रा बाजार से होकर निकलेगी, जिससे कारोबार पर असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने संवाद के माध्यम से बेहतर विकल्प निकाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

हिमाचल में महिलाओं के लिए नौकरी का मौका, LIC में करिअर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती; आज से शुरू होंगे साक्षात्कार

03 Nov 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

03 Nov 2026

राजस्थान में दिन में गर्मी, रात में ठंड!

03 Nov 2026

फतेहगढ़ साहिब में 2 क्विंटल 86 किलो नकली घी बरामद

मध्य प्रदेश में मौसम का डबल अटैक

03 Nov 2026
विज्ञापन

गोरखपुर रंग महोत्सव: युवाओं ने कविता और गीतों से बांधा समां

03 Nov 2026

गोरखपुर: यूनिवर्सिटी चौराहे से मोहद्दीपुर रोड तक लगा भीषण जाम

03 Nov 2026
विज्ञापन

अमेठी: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, शातिर सेनापति के पैर में लगी गोली

03 Nov 2026

उज्जैन: भस्म आरती में बाबा महाकाल का भांग से विशेष शृंगार, चांदी का मुकुट और बेलपत्र अर्पित, फिर दिए दर्शन

03 Nov 2026

बस्ती: जनगणना कर्मियों को दिलाई गोपनीयता की शपथ

03 Nov 2026

सिद्धार्थनगर: दिवाली और धनतेरस को लेकर पीस कमेटी की बैठक

03 Nov 2026

संतकबीरनगर: यातायात माह का शुभारंभ, एसपी ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

03 Nov 2026

देवरिया: उग्रसेन सेतु की मरम्मत तेज, क्षतिग्रस्त हिस्सा तोड़कर तैयार किया वर्किंग प्लेटफार्म

03 Nov 2026

देवरिया: अधिवक्ता गयादीन अहिरवार के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

03 Nov 2026

देवरिया: बनकटा में 50 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद, तस्कर फरार

03 Nov 2026

महराजगंज: सरकार हर नागरिक को परिवार का सदस्य मानती है: सत्येंद्र बारी

03 Nov 2026

महराजगंज: महिला से मारपीट और अभद्रता का आरोप

03 Nov 2026

देहरादून : चौकी धौलास में चल रही राम लीला में लंका दहन का मंचन करते कलाकार

03 Nov 2026

कानपुर: हरजिंदर नगर चौराहे पर ई-ऑटो व बाइक में टक्कर, बाल बाल बचे दोनों

02 Nov 2026

फतेहाबाद: ट्रैफिक व्यवस्था के लिए लगाए लोहे के पिलर तोड़े, नगर परिषद ने एफआईआर के लिए पुलिस को दी शिकायत

02 Nov 2026

बहादुरगढ़: फुटेज वायरल तेज रफ्तार कार रेस्टोरेंट के रैंप से टकराई, सामान क्षतिग्रस्त; हादसे का सीसीटीवी फुटेज वायरल

कानपुर: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तीन क्विंटल खोया कराया नष्ट

02 Nov 2026

कानपुर: भाजपा के बागी पार्षद ने नस काटने का किया प्रयास, पुलिस और साथी पार्षदों ने रोका

02 Nov 2026

VIDEO: अवैध पटाखों के साथ दो दुकानदार गिरफ्तार, नौ बोरे पटाखे बरामद

02 Nov 2026

VIDEO: सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

02 Nov 2026

VIDEO: अटल आवासीय विद्यालय में विद्यार्थियों ने सीखीं राजस्थानी लोक नृत्य की बारीकियां

02 Nov 2026

देवास टीआई मौत मामला: चंदाना शराब कांड में केमिकल सप्लायर के पिता आनंद कासलीवाल भी आरोपी, 13वां नाम जुड़ा

02 Nov 2026

1984 सिख दंगे: दिल्ली के गुरुद्वारा रकाबगंज में 42वीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा, किया याद

02 Nov 2026

सिकंदराराऊ में स्वामी ज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने की भागवत कथा

02 Nov 2026

VIDEO: व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सपाइयों का प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा

02 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed