{"_id":"6a6c62cc745f90243f02eaf2","slug":"video-hamirpur-lawyers-symbolic-strike-against-ladc-system-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: एलएडीसी के विरोध में हमीरपुर के वकीलों की सांकेतिक हड़ताल, मांगें न मानीं तो आंदोलन होगा तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: एलएडीसी के विरोध में हमीरपुर के वकीलों की सांकेतिक हड़ताल, मांगें न मानीं तो आंदोलन होगा तेज
Ankesh Dogra
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:24 PM IST
Link Copied
लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल (एलएडीसी) प्रणाली के विरोध में जिला बार एसोसिएशन हमीरपुर के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को न्यायालय परिसर में सांकेतिक हड़ताल कर विरोध दर्ज कराया। दो दिवसीय इस सांकेतिक हड़ताल का नेतृत्व जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कौंडल ने किया।
अधिवक्ताओं ने एलएडीसी व्यवस्था पर पुनर्विचार की मांग करते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो बार काउंसिल और उच्च नेतृत्व के आगामी निर्देशों के अनुसार आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
बार एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि हड़ताल के बावजूद आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रत्येक न्यायालय में आवश्यक मामलों की सुनवाई हेतु दो-दो अधिवक्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि जरूरी न्यायिक कार्य प्रभावित न हों।
अधिवक्ताओं का कहना है कि एलएडीसी प्रणाली के तहत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के मामलों की पैरवी के लिए सीमित संख्या में पूर्णकालिक अधिवक्ताओं की नियुक्ति की जाती है। इससे कानूनी सहायता से जुड़े मामलों में कुछ चुनिंदा अधिवक्ताओं को ही अवसर मिलेगा, जबकि अन्य वकीलों, विशेषकर युवा अधिवक्ताओं, के लिए ऐसे मामलों में कार्य करने के अवसर कम हो जाएंगे।
बार एसोसिएशन ने मांग की कि कानूनी सहायता व्यवस्था ऐसी बनाई जाए, जिसमें अधिक से अधिक अधिवक्ताओं को समान अवसर मिलें और न्यायिक व्यवस्था में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।