{"_id":"6889eb480964a15d5b046d48","slug":"video-hamirpur-richa-and-aditya-first-in-red-run-marathon-cmo-honored-the-winners-2025-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: रेड रन मैराथन में रिचा और आदित्य प्रथम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने विजेताओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: रेड रन मैराथन में रिचा और आदित्य प्रथम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने विजेताओं को किया सम्मानित
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हमीरपुर की ओर से राज्य एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत यूथ फेस्ट का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण चौधरी ने पांच किलोमीटर रेड रन मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम में युवाओं ने भाग लिया। दौड़ में महिला वर्ग में राजकीय महाविद्यालय अणु की रिचा शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी महाविद्यालय की राशी शर्मा दूसरे और राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर की शिखा ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में राजकीय महाविद्यालय अणु के आदित्य ने प्रथम स्थान हासिल किया।राजकीय महाविद्यालय नादौन का राहुल दूसरे और राजकीय महाविद्यालय भोरंज का हर्षित तीसरे स्थान पर रहा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। जिला एड्स अधिकारी डॉ सुनील वर्मा ने बताया कि विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शिमला में होगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताके बाद विजेताओं को नगद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रथम पुरस्कार 2500 रुपये, द्वितीय को 2000 रुपये और तृतीय को 1500 रुपये दिए जाएंगे। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।