{"_id":"6ac37a073d9aef92e5091dc8","slug":"video-hamirpur-rseti-33-women-junior-beautician-training-course-completed-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: आरसेटी ने 33 महिलाओं को करवाया ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण, रोजगार की राह होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: आरसेटी ने 33 महिलाओं को करवाया ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण, रोजगार की राह होगी आसान
Ankesh Dogra
Updated Mon, 05 Oct 2026 03:50 PM IST
Link Copied
महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने की दिशा में मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान यानी आरसेटी हमीरपुर की ओर से आयोजित 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कोर्स सोमवार को संपन्न हो गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 33 महिलाओं ने ब्यूटी पार्लर से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त किया। कोर्स के दौरान प्रतिभागियों को ब्यूटीशियन क्षेत्र में काम करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। कोर्स के समापन अवसर पर आरसेटी के निदेशक अजय कतना ने सभी प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ब्यूटीशियन के क्षेत्र में महिलाओं के लिए काफी अच्छी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि आरसेटी से प्रशिक्षण हासिल करने के बाद महिलाएं अपना ब्यूटी पार्लर शुरू कर स्वरोजगार अपना सकती हैं और अच्छी आय अर्जित कर सकती हैं। इससे महिलाएं अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भी बन सकती हैं। अजय कतना ने कहा कि यदि किसी महिला को ब्यूटी पार्लर स्थापित करने के लिए बैंक से ऋण की आवश्यकता होगी तो आरसेटी उसकी प्रक्रिया में भी मदद करेगा। उन्होंने प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं से प्रशिक्षण के दौरान हासिल किए गए कौशल का उपयोग स्वरोजगार शुरू करने के लिए करने का आह्वान किया। समापन समारोह के दौरान प्रशिक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। पूजा देवी को प्रशिक्षण कोर्स में प्रथम रहने के लिए पुरस्कार दिया गया। वहीं ऋतिका को ऑलराउंड एक्टिविटीज के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रेरणा को शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए पुरस्कृत किया गया। समापन कार्यक्रम में प्रशिक्षण कोर्स के मूल्यांकनकर्ता सोमदत्त शर्मा और रूपा सूद, वित्तीय साक्षरता सलाहकार जीसी भट्टी, फैकल्टी सदस्य विनय चौहान, ट्रेनर पूनम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। आरसेटी की ओर से आयोजित इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को कौशल प्रदान करने के साथ उन्हें स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने का अवसर देते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।