Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Hamirpur (Himachal) News
›
Hamirpur The Holi fair in Sujanpur will be held for 20 days instead of a month; a delegation from the traders' association met with the MLA regarding their demands
{"_id":"695e461df03c0883d60cd0ac","slug":"video-hamirpur-the-holi-fair-in-sujanpur-will-be-held-for-20-days-instead-of-a-month-a-delegation-from-the-traders-association-met-with-the-mla-regarding-their-demands-2026-01-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: माह की बजाय 20 दिन सजे होली मेला सुजानपुर, मांगों को लेकर विधायक से मिला व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: माह की बजाय 20 दिन सजे होली मेला सुजानपुर, मांगों को लेकर विधायक से मिला व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल
व्यापार मंडल सुजानपुर का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर विधायक कैप्टन रंजीत सिंह से मिला। मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता की अगुवाई में व्यापारियों ने शहर के विभिन्न विकासात्मक कार्यों को लेकर चर्चा की। मांगों में उन्होंने पुराने बस अड्डा में नियमित बसों के संचालन को लेकर सरकार की ओर से अधिसूचना जारी करवाने का अनुरोध किया ताकि नए बस अड्डा में शिफ्ट होने से बाजार में कारोबार प्रभावित न हो। वहीं सुजानपुर होली मेले की अवधि दो माह की बजाय 20 दिन करके चौगान को खाली करवाने, होली उत्सव में होने वाले दो करोड़ रुपये के राजस्व की बचत एवं शहर के विकास में खर्च करने, शहर में विकास कार्यों की बैठक में व्यापार मंडल के सदस्य को शामिल किए जाने, विश्राम गृह के साथ निर्माणाधीन संपर्क रास्ते को चौड़ा करके दोपहिया वाहनों योग्य बनाने और प्रवासी लोगों का थाने में नियमित पंजीकरण करने की मांग उठाई। जिससे सुजानपुर शहर में विकास कार्य नियमित तौर पर किए जा सके। उन्होंने कहा कि शहर के विकास कार्य में व्यापार मंडल लगातार प्रशासन के साथ सहयोग कर रहा है ताकि स्थानीय व्यापारियों का कारोबार प्रभावित न हो। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रवक्ता अमृता आजाद, सोशल मीडिया प्रभारी, सौरभ गुप्ता, व्यापारी संजय चौधरी, विपुल महाजन, मनीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।