{"_id":"6ae060d14f4ca21f3b0ed35f","slug":"video-hamirpur-tyalu-murder-accused-arrested-bihar-five-day-police-remand-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: बिहार से पकड़ा हत्या का फरार आरोपी, पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: बिहार से पकड़ा हत्या का फरार आरोपी, पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
फस्टे पंचायत के ट्यालू गांव में प्रवासी मिस्त्री दिग्विजय उर्फ गांगुली की हत्या के मामले में फरार आरोपी संतोष सहनी को पुलिस ने बिहार के मधुबनी जिले के सहनी गांव से गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में दूसरा आरोपी सुरजीत निवासी फस्टे पहले से न्यायिक हिरासत में है।
पुलिस के अनुसार, 13 अक्तूबर की रात ट्यालू गांव में तीन हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। उस दौरान दिग्विजय अपने साथ काम करने वाले सहायक मजदूरों सुरजीत और संतोष के साथ बैठा था। तीनों ने शराब का सेवन किया था। इसके बाद पैसों के हिसाब को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों मजदूरों ने फावड़े से वार कर दिग्विजय की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।
अगले दिन मिला था शव
वारदात का खुलासा अगले दिन हुआ था। रामलीला देखने जा रहे कुछ लोगों ने सुनसान स्थान पर बने कच्चे मकान के बरामदे में दिग्विजय का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल किया गया फावड़ा बरामद किया था। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए थे।
पुलिस ने घटना के दिन ही सुरजीत को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि संतोष की तलाश जारी थी। अब दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे वारदात के संबंध में पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधीक्षक बलबीर ठाकुर ने बताया कि प्रवासी मिस्त्री की हत्या के मामले में फरार दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जांच के लिए आरोपी को पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।