फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Mahakal Adorned with Tripund, Trinetra and Crescent Moon; Devotees Gather for Bhasma Aarti

उज्जैन: त्रिपुंड, त्रिनेत्र और चंद्रमा से रजत मुकुट में सजे बाबा महाकाल, दिव्य स्वरूप के दर्शन को उमड़े भक्त

Tue, 27 Oct 2026 07:41 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 27 Oct 2026 07:41 AM IST
Ujjain: Mahakal Adorned with Tripund, Trinetra and Crescent Moon; Devotees Gather for Bhasma Aarti
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा और द्वितीया तिथि मंगलवार की सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक शृंगार किया गया। शृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। इस दौरान भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया और जय श्री महाकाल के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा।

मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि कार्तिक कृष्ण पक्ष की प्रथमा द्वितीया तिथि मंगलवार पर आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का विशेष शृंगार किया गया। इस दौरान भस्म आरती के लिए सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत को अर्पित कर किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और मुंड माला धारण करवाई गई। 

ये भी पढ़ें: सीहोर में आग का तांडव: शादी का सामान, नकदी-गहने और गृहस्थी राख; जैन परिवार को 12 लाख का नुकसान

आज के शृंगार की विशेष बात यह रही कि आज बाबा महाकाल का त्रिपुंड, त्रिनेत्र और चन्द्रमा से शृंगार किया गया। इस दौरान बाबा महाकाल को रजत मुकुट भी पहनाया गया। बाबा महाकाल की भस्म आरती में बड़ी संख्या मे श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर जय श्री महाकाल का उद्घोष करने लगे। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।

आरती का समय
• भस्म आरती : सुबह 4:00 से 6:00 बजे तक
• दद्योदक आरती (बालभोग) : सुबह 7:30 से 8:15 बजे तक
• भोग आरती : सुबह 10:30 से 11:15 बजे तक
• संध्या पूजन : शाम 5:00 से 5:45 बजे तक
• संध्या आरती : शाम 6:30 से 7:15 बजे तक
• शयन आरती : रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक

श्री महाकालेश्वर मंदिर संबंधी जानकारी के लिए ये हैं टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002331008
श्री महाकालेश्वर मंदिर से संबंधित महाकाल दर्शन आरती पूजन दान सहित सभी जानकारी 24×7 निम्न नंबरों पर प्राप्त कर सकते हैं।
0734-2559272
2559275
2559276
2559277
 
भस्म आरती
भस्म आरती- फोटो : credit
 
भस्म आरती
भस्म आरती- फोटो : credit
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी के विरोध में भाजपा नेताओं का प्रदर्शन

27 Oct 2026

खरगे के बयान के विरोध में मिर्जापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला, VIDEO

27 Oct 2026

बस्ती: टिनिच क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में हुआ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

27 Oct 2026

स्काउट-गाइड प्रशिक्षण से निखरता है नेतृत्व और सेवाभाव: दिवाकर

27 Oct 2026

संतकबीरनगर पहुंची प्रकृति पथ यात्रा, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश

27 Oct 2026
विज्ञापन

संतकबीरनगर: धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

26 Oct 2026

बस्ती: दुर्गा पूजा के अंतिम दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, पंडालों में उमड़ी भीड़

26 Oct 2026
विज्ञापन

रोहतक: अचानक रोहतक पहुंचे सीएम सैनी, मीडिया से बनाई दूरी

26 Oct 2026

सूरन लदी पिकअप में ट्रेलर ने मारी टक्कर, चालक की मौत; VIDEO

26 Oct 2026

पानीपत: सेक्टर-11 में म्युचुअल फंड निवेशक पर लाठी-डंडों से हमला, पांच लाख की लूट का आरोप

26 Oct 2026

प्रेशर मशीन से हवा, सफाई किए जाने पर धूल उड़ने से परेशानी; VIDEO

26 Oct 2026

स्कॉर्पियो की टक्कर से हुए थे गंभीर रूप से घायल, ट्रॉमा सेंटर में तोड़ा दम; VIDEO

26 Oct 2026

घर में घुसे युवक को पकड़ कर परिजनों ने धुनाई की, VIDEO

26 Oct 2026

‘बुलडोजर से बेदखली बंद करो’, नौगढ़ में गरजे वनवासी; VIDEO

26 Oct 2026

दो बार छह लाख खर्च के बाद भी नहीं थमा कटान, VIDEO

26 Oct 2026

लतीफशाह बांध पर मछली पकड़ने के जाल में फंसा गोवंश, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू, VIDEO

26 Oct 2026

गाजीपुर: कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब; दो हजार श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा;video

26 Oct 2026

बस्ती: पैड़ा वाले बाबा की हालत में सुधार, जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

26 Oct 2026

प्रमाण पत्र में सुधार की मांग की

26 Oct 2026

महराजगंज: आवास दिलाने के नाम पर 10 हजार रुपये मांगने का आरोप

26 Oct 2026

गोरखपुर: गीता वाटिका में श्रीमद्भागवत कथा सुना रहे रामकृष्ण

26 Oct 2026

कानपुर: कल्याणपुर स्टेशन बस्ती में नाला ओवरफ्लो, गलियों में भरा सीवर का पानी

26 Oct 2026

कानपुर: रेलवे ट्रैक किनारे गंदगी के अंबार के पास से होकर स्टेशन पहुंच रहे यात्री

26 Oct 2026

कानपुर: धान की मड़ाई शुरू, जल्द ही बाजारों में मिलेगा नया चावल

26 Oct 2026

कानपुर: पुलिस के पहरे में चल रहा हिस्ट्रीशीटर का इलाज, पुलिस को अचेत मिला था अजय ठाकुर

26 Oct 2026

सीहोर में आग का तांडव: शादी का सामान, नकदी-गहने और गृहस्थी राख; जैन परिवार को 12 लाख का नुकसान

26 Oct 2026

गोरखपुर: विष्णु मंदिर में श्रीराम कथा सुना रहे हनुमतेश मिश्र महाराज

26 Oct 2026

वीडियो: हल्द्वानी में धूमधाम से निकली महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा

26 Oct 2026

वीडियो: सिरौलीकलां में अवैध रूप से पशु वध करते दस गिरफ्तार

VIDEO: ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भक्ति वेदांता गुरुकुल के खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

26 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed