{"_id":"6adf96fc7e46577ebc08d25e","slug":"video-history-sheeter-undergoing-medical-treatment-under-police-guard-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पुलिस के पहरे में चल रहा हिस्ट्रीशीटर का इलाज, पुलिस को अचेत मिला था अजय ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पुलिस के पहरे में चल रहा हिस्ट्रीशीटर का इलाज, पुलिस को अचेत मिला था अजय ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:37 PM IST
Link Copied
हनुमंत विहार के जूही कलां डब्ल्यू ब्लॉक में बर्रा थाने के हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टर अजय ठाकुर और उसके साथियों को पीटे जाने के मामले में फायरिंग की बात सामने आई है। जिस ई-ऑटो में टक्कर मारी गई उसकी मालकिन सुमन ने थाने में तहरीर देकर शिकायत की है। बताया कि जब लोगों ने स्कॉर्पियो को घेरा तो उसमें सवार युवकों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई। वहीं पुलिस अजय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बजाय खुद पहरा देकर उसका इलाज करा रही है। उस्मानपुर कच्ची बस्ती निवासी सुमन ने पुलिस को बताया कि रविवार रात बस्ती में एक युवक का पीछा करते हुए काले रंग की स्कॉर्पियो तेज गति से आई। उसमें एक राजनीतिक पार्टी का झंडा और विधायक लिखा हुआ था। कार में छह लोग सवार थे। सभी युवक को कार के अंदर खींच कर मारपीट करने लगे। शोरगुल सुनकर भीड़ जुटने लगी तो कार सवार एक युवक ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। कार चालक ने भागने के चक्कर में तेजी से गाड़ी बैक की। इससे पीछे खड़ा उनका ई-ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो में बैठा चालक गयाप्रसाद भी घायल हो गया। इसके बाद लोगों ने कार को घेर कर लोगों को पीटा। हनुमंत विहार थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि पिटाई में हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर, शेरा उर्फ साहिल और आयुष घायल हुए हैं। सभी का पुलिस की निगरानी में इलाज चल रहा है। जांच की जा रही है, जल्द तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।