{"_id":"6a32302f181ea15c14021854","slug":"video-hamirpur-wall-painting-city-beautification-project-attracts-people-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में रंगों का कमाल: बदरंग दीवारें बनीं शहर की नई पहचान, लोग ले रहे सेल्फी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में रंगों का कमाल: बदरंग दीवारें बनीं शहर की नई पहचान, लोग ले रहे सेल्फी
Ankesh Dogra
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:57 AM IST
हमीरपुर शहर की सुंदरता को नया आयाम देने के लिए नगर निगम की ओर से शुरू की गई दीवार चित्रकारी (वॉल पेंटिंग) की पहल अब रंग लाने लगी है। शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख मार्गों पर बनी आकर्षक पेंटिंग लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं।
कभी बदरंग, जर्जर और पोस्टरों से अटी रहने वाली दीवारें अब रंग-बिरंगी कलाकृतियों से सजी नजर आ रही हैं, जिससे शहर का स्वरूप पूरी तरह बदलता दिखाई दे रहा है। नगर निगम ने करीब चार लाख रुपये की लागत से शहर के विभिन्न स्थानों पर थीम आधारित पेंटिंग करवाई हैं। इन चित्रों में हिमाचली संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक जागरूकता से जुड़े संदेशों को प्रमुखता से स्थान दिया है। कला के माध्यम से लोगों तक सकारात्मक संदेश पहुंचाने का प्रयास भी किया गया है।
शहर के लोगों का कहना है कि पहले इन दीवारों पर अवैध पोस्टर, विज्ञापन और गंदगी दिखाई देती थी, जिससे शहर की छवि प्रभावित होती थी। अब इन दीवारों पर बनी आकर्षक कलाकृतियां न केवल शहर की खूबसूरती बढ़ा रही हैं, बल्कि राहगीरों और पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन गई हैं। कई स्थानों पर लोग रुककर तस्वीरें और सेल्फी लेते देखे जा सकते हैं।
नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। सार्वजनिक स्थलों को कलात्मक स्वरूप देने से लोगों में स्वच्छता और संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ती है। शहरवासियों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे नगर निगम की सकारात्मक और सराहनीय पहल बताया है। अब ये दीवारें केवल ईंट और सीमेंट की संरचनाएं नहीं, बल्कि शहर की कला, संस्कृति और जागरूकता की जीवंत पहचान बन चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।