{"_id":"6a23d13426c1952eff089072","slug":"video-municipal-corporation-office-in-hamirpur-to-be-built-at-a-cost-of-rs10-crore-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: 10 करोड़ रुपये से तैयार होगा नगर निगम का कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: 10 करोड़ रुपये से तैयार होगा नगर निगम का कार्यालय
नगर निगम हमीरपुर के अधिकारियों व कर्मचारियों को शीघ्र ही अपना अलग कार्यालय मिलने जा रहा है। नगर निगम हमीरपुर के टाउन हॉल के समीप खाली पड़ी भूमि पर तीन मंजिला कार्यालय भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस परियोजना पर लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। टाउन हॉल के पास बनने वाले इस कार्यालय में आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त और अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए अलग-अलग कार्यालय कक्ष बनाए जाएंगे। इसके अलावा मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षदों के लिए भी पृथक कक्षों की व्यवस्था होगी। भवन के भूतल में कर्मचारियों के लिए पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि ऊपरी मंजिलों पर कार्यालयों और बैठक कक्षों का निर्माण किया जाएगा। ग्राउंड फ्लोर से तीसरी मंजिल तक आने-जाने के लिए लिफ्ट की भी व्यवस्था की जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने भवन निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है और इसे 18 माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वर्तमान में नगर निगम का कार्यालय टाउन हॉल में संचालित हो रहा है, जहां कर्मचारियों के लिए अस्थायी केबिन बनाए गए हैं। हालांकि, पर्याप्त स्थान के अभाव में मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षदों के बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं है। अधिकारियों के अनुसार नए कार्यालय भवन के निर्माण से नगर निगम के प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ विकासात्मक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। पहले नगर निगम का कार्यालय डीसी कार्यालय के समीप बनाने की योजना थी, लेकिन बाद में इसे टाउन हॉल के पास उपलब्ध भूमि पर बनाने का निर्णय लिया। अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम हमीरपुर राम प्रसाद शर्मा ने कहा कि नगर निगम के नए कार्यालय भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस परियोजना पर लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। तीन मंजिला भवन में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अलग-अलग कार्यालय कक्ष उपलब्ध होंगे। भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।