{"_id":"676d4cc144e0954ccb036d3c","slug":"video-no-confidence-motion-passed-against-congress-backed-president-manoj","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सीएम सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर में कांग्रेस से छिन्नी नगर परिषद हमीरपुर की सरदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सीएम सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर में कांग्रेस से छिन्नी नगर परिषद हमीरपुर की सरदारी
कांग्रेस समर्थित नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज कुमार मिन्हास के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में 11 में से सात पार्षदों ने किया वोट किया है। बहुमत से अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ है। मनोज मिन्हास के समर्थन चार वोट प्राप्त हुए है। नगर परिषद हमीरपुर के कार्यालय में वीरवार को चार बजे अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक शुरू हुई। सभी पार्षद बैठक में पहुंच गए थे। अध्यक्ष मनोज सबसे अंत में बैठक में पहुंचे और उन्हें प्रस्ताव पर चर्चा से पहले एसडीएम को अपना त्यागपत्र सौंपा, लेकिन सभी पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की मांग की। इसके बाद वोटिंग हुई और सात पार्षदों ने प्रस्ताव को मत दिया। इस मौके पर भाजपा विधायक आशीष शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है। कांग्रेस सरकार ने नप अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव को नियमों को ताक पर रख दरकिनार किया गया था। उच्च न्यायलय ने न्याय किया है और लोकतंत्र की जीत हुई है। आज भी वोटिंग को जानबूझ कर 11 बजे से टाल कर चार बजे करवाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।