{"_id":"676c9a31a7b69bc88f0c91ee","slug":"ias-officers-promotion-uttar-pradesh-government-promoted-95-ias-officers-2024-12-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"IAS officers Promotion: उत्तर प्रदेश सरकार ने 95 आईएएस अधिकारियों का किया प्रमोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IAS officers Promotion: उत्तर प्रदेश सरकार ने 95 आईएएस अधिकारियों का किया प्रमोशन
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सत्यम दुबे Updated Thu, 26 Dec 2024 07:00 AM IST
प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 95 अफसरों को क्रिसमस के अवसर पर पदोन्नति का तोहफा दिया है। आजमगढ़ के मंडलायुक्त मनीष चौहान और खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू सहित सात आईएएस अफसरों को सचिव से प्रमुख सचिव पद पर प्रमोशन किया गया है। वहीं लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार, कानपुर नगर के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह समेत 38 आईएएस को जिलाधिकारी एवं विशेष सचिव स्तर से सचिव स्तर में प्रमोशन मिला है। नियुक्ति विभाग ने बुधवार को प्रमोशन का आदेश जारी किया। 2000 बैच के आईएएस अधिकारी सौरभ बाबू, मनीष चौहान, रंजन कुमार, अनुराग यादव और रणवीर प्रसाद को सचिव से प्रमुख सचिव के पद पर प्रमोट किया गया है। इनके अतिरिक्त 2000 बैच के आईएएस अधिकारी अमित गुप्ता, दीपक अग्रवाल का भी प्रमोशन किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।