Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ghazipur News
›
VIDEO : Accused arrested in bank robbery case in Ghazipur had escaped after breaking into locker and stealing crores
{"_id":"676c3c515b7b44999006a31d","slug":"video-accused-arrested-in-bank-robbery-case-in-ghazipur-had-escaped-after-breaking-into-locker-and-stealing-crores","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गाजीपुर में बैंक चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, लॉकर काटकर करोड़ो की चोरी कर हुआ था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गाजीपुर में बैंक चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, लॉकर काटकर करोड़ो की चोरी कर हुआ था फरार
लखनऊ के चिनहट के मटियारी स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक का लॉकर काट करोड़ों रुपये के गहने और कीमती सामान पार करने वाले गिरोह के फरार सदस्य को पुलिस ने बुधवार को मदनपुरा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और 6830 रुपये नकदी बरामद हुआ। मुठभेड़ में ढेर साथी के साथ बिहार भाग रहा था।
अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों की धर-पकड़ को लेकर पुलिस क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि लखनऊ के चिनहट के मटियारी स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक का लॉकर काटकर चोरी करने का आरोपी मदनपुरा मोड़ पर मौजूद है और कहीं भागने के फिराक में है। जानकारी होते ही उपनिरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम मदनपुरा मोड़ के पास पहुंची और घेराबंदी करके आरोपी सीतापुर जनपद के सदरपुर थाना के पिपरपुरवा गांव निवासी विपिन कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। मालूम हो कि गिरफ्तार विपिन कुमार वर्मा मुठभेड़ में ढेर बिहार प्रांत के मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र के अमलिया गांव निवासी सन्नी दयाल के साथ बिहार भाग रहा था। आरोपी सन्नी दयाल के मुठभेड़ में घायल होने के बाद आरोपी विपिन कुमार वर्मा अंधेरे का लाभ उठाते हुए पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि लखनऊ में बैंक चोरी के मामले में आरोपी और मुठभेड़ में ढेर सन्नी दयाल के साथ बिहार भाग रहे आरोपी विपिन कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के साथ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।