{"_id":"676bdfab3a77e40f57049245","slug":"video-cm-sukhu-pays-floral-tribute-to-atal-bihari-vajpayee-on-his-100th-birth-anniversary","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मुख्यमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मुख्यमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 04:04 PM IST
Link Copied
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर आज शिमला में रिज स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने देश के लिए अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान की सराहना की और उन्हें एक असाधारण राजनेता, एक उत्कृष्ट सांसद और एक प्रतिभाशाली कवि बताया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का हिमाचल प्रदेश और यहां के लोगों के प्रति गहरा लगाव था। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह कर्नाटक में दो दिवसीय कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में भाग लेने जा रहे हैं। 28 दिसंबर को उनकी केंद्रीय मंत्रियों से मिलने की भी योजना है, जहां वह हिमाचल प्रदेश से संबंधित महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान जीएसटी मुआवजे में कमी, राजस्व घाटा अनुदान और राज्य की ऋण सीमा के मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास को तीव्र गति मिली है और राजस्व सृजन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ किया जा रहा है और जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, महापौर सुरेन्द्र चौहान, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप और अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।