{"_id":"676ae673cc910dab530d7196","slug":"video-the-importance-of-guru-bhakti-and-indian-culture-was-explained-in-the-great-satsang-in-chandauli","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चंदौली में महान सत्संग में गुरु भक्ति और भारतीय संस्कृति के महत्व को समझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चंदौली में महान सत्संग में गुरु भक्ति और भारतीय संस्कृति के महत्व को समझाया
हमारे देश की महानता यहां की संस्कृति अध्यात्म में छिपी हुई है। देश की एकता अखंडता और पारस्परिक सद्भाव को सुदृढ़ करने वाली संतों की वाणियां है। ये बातें नगर के प्रिया नगर कॉलोनी पराहूपुर में वीरेन्द्र प्रताप के आवास पर आयोजित महान सत्संग में मंगलवार को हरिद्वार से आए महात्मा सार्थानंद महाराज ने भारतीय संस्कृति के महत्व को समझाते हुए कहीं। महाराज सार्थानंद महाराज ने गुरु की महिमा और सत्संग को जीवन के लिए आवश्यक बताया। कहा कि भारत की संस्कृति को सजीव रखने के लिए आज भी आवश्यक है कि महापुरूषों और संतो की वाणी से मानव की सुषुप्त चेतना को जागृत किया जाए। कहा कि मानव धर्म अपना कर ही पूरे विश्व में भाईचारा की सद्भावना पनप सकती है। इससे मानव संप्रदाय, जातिवाद तथा अलगाववाद जैसी विध्वंसक प्रवृत्तियों से मुक्त होकर सर्व-धर्म समभाव के मूल तत्व को अपना सके। महात्मा सौम्या बाई, साध्वी आकृति बाई और पीडीडीयू नगर से महात्मा ज्ञानवती बाई, साध्वी किरण बाई ने मानव धर्म का प्रचार किया। कहा कि हर किसी को मन को जागृत करने की जरूरत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।