{"_id":"676a933bed246ad7fa09a9b6","slug":"video-bsp-protested-in-yamunanagar-against-the-statement-made-on-baba-saheb","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बाबा साहेब पर दिए बयान के विरोद्ध में बसपा ने यमुनानगर में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बाबा साहेब पर दिए बयान के विरोद्ध में बसपा ने यमुनानगर में किया प्रदर्शन
बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर पर दिए बयान से खफा बहुजन समाज पार्टी की ओर से मंगलवार को लघु सचिवालय के सामने अनाजमंडी में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी की। कड़ाके की सर्दी के बावजूद लोग अनाजमंडी में सुबह ही जुटना शुरू हो गए थे। प्रदर्शन कर पार्टी की ओर से डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
वहीं, गृहमंत्री द्वारा बयान वापस लेने व माफी मांगने की मांग की गई। कार्यकर्ता अनाजमंडी में एकत्रित हुए और नारेबाजी कर जुलूस की शक्ल में लघु सचिवालय पहुंचे। प्रदर्शन को लेकर अनाजमंडी व लघु सचिवालय में भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान किसी प्रकार की अनहोनी से निपटने के लिए पुलिस व प्रशासन की ओर से सभी प्रबंध किए गए थे। प्रदर्शन का नेतृत्व बसपा प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल तिगरा ने किया। प्रदर्शन में सभी जिला पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
धर्मपाल तिगरा ने कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने डॉ. बीआर आंबेडकर पर बयान दिया। जिसमें अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया। गृहमंत्री के बयान से बहुजन समाज ही नहीं बल्कि बाबा साहेब के लाखों प्रेमियों को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने इस देश की नींव रखी है और उनके संविधान के कारण ही लोगों को बोलने की आजादी मिली है।
परंतु इस तरह उनका अपमान अशोभनीय है। सत्ता दल के किसी नेता ने इसका विरोध नहीं किया, जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि इससे बाबा साहेब इस देश के आदर्श, विचार व प्राण हैं। गृहमंत्री को अपने बयान वापस लेकर देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर इस मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई गई है।
गृहमंत्री के बयान के विरोध में उतरी कांग्रेस
बाबा साहेब पर दिए गृहमंत्री के बयान के विरोध में कांग्रेस ने अनाजमंडी में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ अन्य लोगों ने भी भाग लिया। इस दौरान अनाजमंडी में गृहमंत्री व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व वरिष्ठ नेता रमन त्यागी ने किया। प्रदर्शन में साढौरा विधायक रेनूबाला, जगाधरी विधायक अकरम खान सहित अन्य बड़े नेता भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गृहमंत्री के बयान को अमर्यादित व अशोभनीय बताया।
रमन त्यागी ने कहा कि गृहमंत्री के बयान से देशवासियों को ठेस पहुंची है। वहीं, इससे सरकार व पार्टी की मानसिकता भी सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि अपने बयान के लिए गृहमंत्री को देश से माफी मांगनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान रेनूबाला, अकरम खान, पार्षद देवेंद्र, निर्मल चौहान, पवन चोपड़ा, सचिन शर्मा सहित अन्य नेताओं ने लोगों को संबोधित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।