सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   VIDEO : rejuvenation team found the arrangements of the civil hospital in a bad state in Dadri...

VIDEO : दादरी में कायाकल्प टीम को बदहाल मिलीं नागरिक अस्पताल की व्यवस्थाएं...

Naveen Dalal नवीन दलाल
Updated Tue, 24 Dec 2024 10:52 AM IST
VIDEO : rejuvenation team found the arrangements of the civil hospital in a bad state in Dadri...
चरखी-दादरी में निरीक्षण करने पहुंची कायाकल्प टीम को नागरिक अस्पताल में खामियां ही खामियां मिलीं। इंजेक्शन कक्ष में वैक्सीन रखने के लिए रखे फ्रिज से बर्फ का गोला और डबल लॉकर अलमारी में शॉल रखी मिली। इसके अलावा लेबर रूम में भी व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं पाई गईं और इसके चलते टीम खफा नजर आई। इतना ही नहीं टीम ने स्टाफ को झाड़ भी लगाई। बता दें कि सोमवार को नारनौल से कायाकल्प टीम दादरी नागरिक अस्पताल पहुंची। करीब 11:45 पर टीम ने निरीक्षण शुरू किया और एक-एक कर सभी कक्षों का जायजा लिया। शुरुआत में टीम ने इमरजैंसी कक्ष का जायजा लिया और स्टाफ से सवाल-जवाब भी किए। इसके बाद टीम एक्स-रे व प्रयोगशाला की तरफ पहुंच गई। यहां गैलेरी में रखा वाटर कूलर ऊपर से खुला मिला और इस लापरवाही पर टीम सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए स्टाफ को फटकार लगाई। इसके बाद टीम वार्डाें में पहुंची और लापरवाही का आलम देखकर हैरान हो गई। यहां युवाओं के वार्ड में बुजुर्ग और बुजुर्गाें के वार्ड में युवा भर्ती मिले। नारनौल डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रिंकू शर्मा व डॉ. दिनेश कुमार समेत एमओ डॉ. रविकांत ने इस पर भी संज्ञान लिया। इसके अलावा टीम ने स्टाफ से सवाल पूछने शुरू किए तो कुछ कर्मचारी ढंग से उत्तर नहीं दे पाए। इसके अलावा टीम ने अल्ट्रासाउंड कक्ष और आयुष्मान के बारे में पूछताछ की। टीम अस्पताल परिसर में करीब दो घंटे डेरा डालकर एक-एक कर कई अनियमितताएं उजागर करती रही। - लेबर रूम में नहीं मिली सफाई टीम महिला प्रसूति वार्ड में भी पहुंची और यहां पर लेबर रूम में गंदगी मिली। वहीं, वार्ड में लगा बिजली पैनल बॉक्स भी अनलॉक मिला। साथ ही टीम ने गर्भवती महिलाओं से बातचीत की। वार्ड में डस्टबिन में भी दो तरह का कचरा मिला और जूते उतारने के बोर्ड के नीचे दवाएं व अन्य सामान मिला। - वार्ड में रखे स्टैंड पर मिलीं पुरानी दवाएं और माचिस महिला वार्ड की जांच के बाद टीम पुरुष वार्ड में पहुंची। यहां पर बेड के पास दराज में दवा की पुरानी शीशी और माचिस रखी मिली। वार्ड इंचार्ज से पूछताछ की तो वह संताेषजनक उत्तर नहीं दे पाई। पुराने भवन में पहुंचकर जांचा रिकॉर्ड टीम पे पुराने भवन में भी टीम ने मरीजों का रिकॉर्ड जांचा। टीम ने मरीजों के रिकॉर्ड और पार्किंग स्थल की सराहना की। साथ ही धुम्रपान करने वाले लोगों पर भी जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए। ड्रेस कोड में नहीं मिले कर्मचारी टीम अस्पताल में पहुंची तो किसी वार्ड में भी सभी कर्मचारी ड्रेस कोड में नहीं मिले। इसके साथ ही किसी की ड्रेस पर केवल पद का नाम तो किसी के पास नाम पद की प्लेट ही नहीं मिली। बाद में टीम ने उन्हें डांट लगाई और सभी स्टाफ को फुल वर्दी में होने के आदेश दिए। मैं हूं जमा अनपढ़, कुछ नी बेरा, ईब तू बता... महिला प्रसूति वार्ड में निरीक्षक व डिप्टी सीएमओ डॉ. रिंकू ने फायर यूनिट इंचार्ज से अग्निशमन यंत्रों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने हरियाणवी लहजे में कहा कि मैं जमा अनपढ़ हूं और मन्नै कुछ नी बेरा, ईब तू बता...। इसके बाद इंचार्ज से यंत्रों के प्रयोग करने का तरीका, आग के प्रकार और किस तरह की आग पर कौन सा यंत्र प्रयोग किया जाएगा इसकी जानकारी ली गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर सभी जिलों में यह निरीक्षण कराया जा रहा है। इसके तहत दादरी में भी करवाया गया। अस्पताल में 75 से 80 फीसदी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं जबकि कुछ छोटी खामियां मिली हैं, जिन्हें जल्द दुरुस्त करवा लिया जाएगा। -बिजेंद्र लडवाल, डीएमएस, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Delhi News: बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई तेज, 175 संदिग्ध मिले

24 Dec 2024

VIDEO : बलिया में गर्म है आंबेडकर का मुद्दा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग

24 Dec 2024

Nagaur : नई बहू के गहने खरीदने बैंक से निकाला कैश, पांच लाख लेकर फरार हुए चोर, सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई घटना

23 Dec 2024

VIDEO : सीओ अनुज चौधरी से इंटरव्यू देने को लेकर की बहस, ऑडियो वायरल

23 Dec 2024

VIDEO : भदोही में बिजली बकाएदारों पर चला हंटर, विजिलेंस टीम ने चलाया अभियान, पांच पर दर्ज कराया केस

23 Dec 2024
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी में सौरव मिश्र और मधुमिता ने किया कथक नृत्य, राष्ट्रीय कला केंद्र में आयोजन

23 Dec 2024

VIDEO : चंडीगढ़ में चार घंटे की बारिश से ठिठुरे लोग, देखिए ये दिलकश नजारा

23 Dec 2024
विज्ञापन

VIDEO : गौतमबुद्ध नगर के परिषदीय स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा बनी मजाक, ब्लैक बोर्ड पर लिखे प्रश्न

23 Dec 2024

Dausa News : ओवरलोड ट्रक के नीचे आकर पिचक गई कार, मौके पर हुई तीन की मौत, दो घायल

23 Dec 2024

VIDEO : रोहतक में 13 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली सर्द हवाएं, बढ़ी ठिठुरन

23 Dec 2024

VIDEO : भदोही में जनता बनी मददगार, पिलर के नीचे बीमार पड़े बुजुर्ग को पहुंचाया अस्पताल, भीख मांगकर करता था गुजर-बसर

23 Dec 2024

VIDEO : भदोही में अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू, 1.67 लाख विद्यार्थी हुए शामिल, पांचवीं तक मौखिक और छह से आठवीं तक लिखित परीक्षा

23 Dec 2024

Chhindwara News: अमरवाड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह को दबोचा, दो बदमाशों के पास से मिलीं 11 मोटरसाइकिलें

23 Dec 2024

Rajgarh News: राजगढ़ में केसरिया झंडे की जगह फिर से लहराया तिरंगा, दिग्विजय सिंह ने दिया था अल्टीमेटम

23 Dec 2024

VIDEO : खनौरी बॉर्डर पर धरने पर किसान, बारिश में टपक रही तीरपाल, बढ़ी परेशानी

23 Dec 2024

VIDEO : गाजीपुर में कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को किया गया सम्मानित, दिखा उत्साह

23 Dec 2024

VIDEO : नोएडा के सेंचुरी अपार्टमेंट से नहीं मिलते सार्वजनिक वाहन, करनी पड़ती कड़ी मशक्कत

23 Dec 2024

VIDEO : गाजीपुर में अतिक्रमणकारियों ने नपा व पुलिस कर्मियों से की नोक झोंक, मौके पर हंगामा

23 Dec 2024

VIDEO : बस की चपेट में आने से युवक की मौत, मुरथल अड्डा चौक पर लगा जाम

23 Dec 2024

VIDEO : कांग्रेस अब तक अपना संगठन तक खड़ा नहीं कर पाई- धूपड़

VIDEO : जौनपुर में चौथे दिन भी पुलिस सुरक्षा के घेरे में रहा शिवलिंग स्थल, महिलाओं ने पहुंचकर किया पूजन-अर्चन, शांति कायम

23 Dec 2024

VIDEO : चार साहिबजादों की शहादत को किया नमन, बनाई छात्र शृंखला

23 Dec 2024

VIDEO : राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में चरखी दादरी की टीम बनी विजेता

23 Dec 2024

VIDEO : जौनपुर के शाही पुल की दीवार के अंदर महाकाली की मूर्ति होने का दावा, श्रद्धालुओं में आक्रोश, हुआ पूजन दिया अल्टीमेटम

23 Dec 2024

VIDEO : करनाल में किसानों ने प्रदर्शन कर फूंका सरकार का पुतला

23 Dec 2024

VIDEO : स्वास्थ्य विभाग की धरी रह गई तैयारियां, नहीं आई एनएचएम टीम

23 Dec 2024

VIDEO : पानीपत के सुक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों को व्यवस्थित करेगी एएफसी व क्यूसीआई

23 Dec 2024

VIDEO : स्वास्थ्य जांच कैंप में करीब 98 अधिवक्ताओं ने कराई जांच

VIDEO : आयोग महिलाओं को न्याय दिलवाने के लिए निरंतर प्रयासरत- चेयरपर्सन रेनू भाटिया

23 Dec 2024

VIDEO : सरकार उठाएगी ओबीएसी व एससी बच्चों की स्कूल से आगे की पढ़ाई का खर्च

23 Dec 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed