बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   VIDEO : Jairam Thakur said that Congress is insulting Baba Saheb by cutting a small part of Home Minister Amit Shah speech and making it viral

VIDEO : गृह मंत्री अमित शाह के भाषण से छोटा सा अंश काट वायरल कर बाबा साहब का अपमान कर रही है कांग्रेस- जयराम ठाकुर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 04:22 PM IST
VIDEO : Jairam Thakur said that Congress is insulting Baba Saheb by cutting a small part of Home Minister Amit Shah speech and making it viral
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहब का कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने हमेशा अपमान किया है। बाबा साहब का अपमान करना ही कांग्रेस पार्टी, गांधी-नेहरू परिवार की पॉलिसी और लीगेसी रही है। बाबा साहब के अपमान का कोई भी मौका कांग्रेस के नेताओं ने आज़ादी के पहले भी नहीं छोड़ा और आज़ादी मिलने के बाद भी नहीं छोड़ा। उन्हें चुनाव जीतने से रोका, उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर निकालने के कुत्सित प्रयास किए। अपनी सरकारी मेंअपने परिजनों को सत्ता में रहते ही भारत रत्न देने वाले बाबा साहब को अपनी सरकार में भारत रत्न भी नहीं दिया। यह सब इतिहास में दर्ज है। दुखद यह है कि कांग्रेस ने बाबा साहब के साथ किए अपमान और साजिशों के बारे में देश दुनिया को पता भी नहीं चलने दिया। यह हास्यास्पद है कि जिस कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का हमेशा अपमान किया, उनका मजाक उड़ाया और उन्हें लज्जित किया, आज वही पार्टी उनके नाम पर हक मांगने का ढोंग कर रही है। कांग्रेस की सोच हमेशा बाबासाहब की विरोधी रही है। कांग्रेस को अपने नेताओं और पंडित नेहरू द्वारा बाबा साहब अंबेडकर के प्रति किए गए अपमान के लिए पूरे देश से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि जब भी कोई नेता मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देता है, तो सदन में उसे बोलने का मौका दिया जाता है लेकिन बाबासाहब के इस्तीफे के बाद सदन में उन्हें बोलने तक नहीं दिया गया। अपने त्याग पत्र में बाबा साहब ने पंडित नेहरू के खिलाफ बहुत कुछ लिखा है। बाबा साहब ने अपने इस्तीफे में लिखा था कि “मैं वित्त और उद्योग क्षेत्र में पढ़ा-लिखा था, मगर मुझे उससे जुड़ा एक भी विभाग नहीं दिया गया और एक भी संसदीय कमेटी का हिस्सा नहीं बनाया गया। मुझे कानून मंत्रालय दिया तो गया, मगर ईमानदारी से काम नहीं करने दिया गया। मुझे हिंदू कोड बिल के कार्य को पूरा नहीं करने दिया गया। नेहरू द्वारा केवल मुसलमानों की चिंता की गई, लेकिन एससी और एसटी को उचित संरक्षण प्रदान नहीं किया गया। प्रधानमंत्री का सारा ध्यान मुस्लिम समुदाय के प्रति समर्पित रहता है। मुसलमानों को दिए जा रहे संरक्षण से मुझे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन क्या देश में केवल मुसलमानों को ही सुरक्षा की आवश्यकता है?” इसी कारण कांग्रेस द्वारा बाबा साहब के त्याग पत्र को जनसामान्य के बीच में नहीं लाया गया। कांग्रेस पार्टी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उसने बाबा साहब के त्यागपत्र को जनता के सामने क्यों नहीं आने दिया? शायद अगर यह त्यागपत्र सामने आता, तो पंडित जवाहरलाल नेहरू की पगड़ी उछल जाती। पंडित नेहरू डॉ. बीसी रॉय को लिखे एक पत्र में साफ़ लिखते हैं कि भीमराव अंबेडकर के इस्तीफे से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कांग्रेस पार्टी आज बाबा साहब के अधिकारों की बात करते हुए किस मुंह से कर रही है, यह समझ से परे है। जिस कांग्रेस ने देश के महान सपूत डॉ भीम राव अंबेडकर का हमेशा से ही अपमान किया और उन्हें संविधान सभा का सदस्य तक नहीं बनने देने का प्रयास किया, आज वह बाबा साहब के प्रति प्रेम का दिखावा कर रही है। जिस कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर को 1952 के लोकसभा चुनाव और 1954 के उपचुनाव में हरवाया, जिस कांग्रेस ने बाबा साहब को देश के कानून मंत्री के पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया, जिस महान सपूत को कांग्रेस पार्टी ने भारत रत्न तक नहीं दिया, जिस कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब का एक भी स्मारक नहीं बनने दिया उस पार्टी के उत्तराधिकारी भी आज बाबा साहब की बात कर रही है। जब भी किसी बड़े नेता का महाप्रयाण होता है तो, तो उनकी विरासतों को संजोया जाता है और उनकी स्मृतियाँ बनाई जाती हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब की एक भी स्मृति बनाने की अनुमति नहीं दी। बाबा साहब के जन्मस्थान मध्यप्रदेश में उनकी एक स्मृति निर्माण का काम भाजपा के मुख्यमंत्री श्री सुंदरलाल पटवा के कार्यकाल में हुआ था, और स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने प्रधानमंत्री के रूप में उसका उद्घाटन किया था। पूर्व प्रधानमंत्री श्री चंद्रशेखर ने दिल्ली स्थित अंबेडकर सेंटर के लिए स्थान की स्वीकृति दी थी, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने उसे बनने नहीं दिया। जब केंद्र में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी जी की सरकार आई, तो अंबेडकर सेंटर बनकर तैयार हुआ। मोदी की सरकार ने लंदन में जहां बाबा साहब रहे थे, वहां उनकी एक स्मृति बनाई, दिल्ली में उनके निवास स्थान पर स्मृति स्थापित की, नागपुर की दीक्षा भूमि और मुंबई की चैत्य भूमि में भी स्मृतियाँ बनाई। भाजपा ने बाबा साहब की स्मृति में ‘पंच तीर्थ’ बनाए जबकि कांग्रेस ने अपने परिवार के नेताओं के नाम पर हज़ारों की संख्या में स्मारक बनवाए और लाखों की संख्या में भवनों सड़कों का नाम भी अपने परिवार के नाम पर रखा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जिस तरह से पंडित नेहरू और कांग्रेस के नेताओं ने बाबा साहब अंबेडकर के साथ बदसलूकी की और उनका अपमान किया, जिसके साक्ष्य भी मौजूद हैं, उसके लिए कांग्रेस को बिना शर्त माफी मांगी मांगनी चाहिए और राहुल गांधी को यह नाटक बंद करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : नए साल के जश्न के लिए बदमाशों ने बीयर की दुकान पर की थी लूट

24 Dec 2024

VIDEO : 99 बाजार में लगी आग,लाखों का सामान जल के राख

24 Dec 2024

VIDEO : कोटद्वार में जल्द खुलेगा पासपोर्ट कार्यालय: अनिल बलूनी

24 Dec 2024

VIDEO : देहरादून अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे जनरल इंश्योरेंस कर्मचारी

24 Dec 2024

VIDEO : हुड़दंगई का विरोध करने पर दबंगों का खौला खून, चाकू से पांच लोगों पर किया हमला

24 Dec 2024
विज्ञापन

VIDEO : मौत पर जीत का ये 41 सेकंड का वीडियो देख कांप जाएंगे

24 Dec 2024

VIDEO : लखनऊ में बूंदाबांदी ने बढ़ाई गलन और ठंड

24 Dec 2024
विज्ञापन

VIDEO : लखनऊ में बदला मौसम, रात में हुई बारिश से बढ़ी ठंड

24 Dec 2024

VIDEO : लखनऊ लूटः पुलिस मुठभेड़ में हुए गिरफ्तार बदमाश, गाड़ी से जेवर बरामद

24 Dec 2024

Pilibhit Encounter: एनकाउंटर में गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा था इलाका!

24 Dec 2024

Delhi News: बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई तेज, 175 संदिग्ध मिले

24 Dec 2024

VIDEO : बलिया में गर्म है आंबेडकर का मुद्दा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग

24 Dec 2024

Nagaur : नई बहू के गहने खरीदने बैंक से निकाला कैश, पांच लाख लेकर फरार हुए चोर, सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई घटना

23 Dec 2024

VIDEO : सीओ अनुज चौधरी से इंटरव्यू देने को लेकर की बहस, ऑडियो वायरल

23 Dec 2024

VIDEO : भदोही में बिजली बकाएदारों पर चला हंटर, विजिलेंस टीम ने चलाया अभियान, पांच पर दर्ज कराया केस

23 Dec 2024

VIDEO : वाराणसी में सौरव मिश्र और मधुमिता ने किया कथक नृत्य, राष्ट्रीय कला केंद्र में आयोजन

23 Dec 2024

VIDEO : चंडीगढ़ में चार घंटे की बारिश से ठिठुरे लोग, देखिए ये दिलकश नजारा

23 Dec 2024

VIDEO : गौतमबुद्ध नगर के परिषदीय स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा बनी मजाक, ब्लैक बोर्ड पर लिखे प्रश्न

23 Dec 2024

Dausa News : ओवरलोड ट्रक के नीचे आकर पिचक गई कार, मौके पर हुई तीन की मौत, दो घायल

23 Dec 2024

VIDEO : रोहतक में 13 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली सर्द हवाएं, बढ़ी ठिठुरन

23 Dec 2024

VIDEO : भदोही में जनता बनी मददगार, पिलर के नीचे बीमार पड़े बुजुर्ग को पहुंचाया अस्पताल, भीख मांगकर करता था गुजर-बसर

23 Dec 2024

VIDEO : भदोही में अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू, 1.67 लाख विद्यार्थी हुए शामिल, पांचवीं तक मौखिक और छह से आठवीं तक लिखित परीक्षा

23 Dec 2024

Chhindwara News: अमरवाड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह को दबोचा, दो बदमाशों के पास से मिलीं 11 मोटरसाइकिलें

23 Dec 2024

Rajgarh News: राजगढ़ में केसरिया झंडे की जगह फिर से लहराया तिरंगा, दिग्विजय सिंह ने दिया था अल्टीमेटम

23 Dec 2024

VIDEO : खनौरी बॉर्डर पर धरने पर किसान, बारिश में टपक रही तीरपाल, बढ़ी परेशानी

23 Dec 2024

VIDEO : गाजीपुर में कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को किया गया सम्मानित, दिखा उत्साह

23 Dec 2024

VIDEO : नोएडा के सेंचुरी अपार्टमेंट से नहीं मिलते सार्वजनिक वाहन, करनी पड़ती कड़ी मशक्कत

23 Dec 2024

VIDEO : गाजीपुर में अतिक्रमणकारियों ने नपा व पुलिस कर्मियों से की नोक झोंक, मौके पर हंगामा

23 Dec 2024

VIDEO : बस की चपेट में आने से युवक की मौत, मुरथल अड्डा चौक पर लगा जाम

23 Dec 2024

VIDEO : कांग्रेस अब तक अपना संगठन तक खड़ा नहीं कर पाई- धूपड़

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed