{"_id":"676a98dbbabc3a1cc4066547","slug":"video-employees-protested-at-district-secretariat-in-narnaul-over-pending-demands","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नारनौल में लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने जिला सचिवालय में किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नारनौल में लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने जिला सचिवालय में किया विरोध प्रदर्शन
हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन के कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय में विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में संगठन की तीनों शाखा के संयुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया।
जिला प्रधान सुनील कुमार ने कहा कि हमारी सरकार से मांग है कि कर्मचारियों को एलटीसी की सुविधा दी जाए, पदों में की गई कटौती को वापस लिया जाए, वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए और एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों को एचकेआरएनएल के बराबर वेतन दिया जाए। उन्होंने बताया कि एचकेआरएनएल कर्मचारियों को अनुभव का लाभ दिया जाए, ग्रुप डी के कर्मचारियों को कॉमन कैडर से राहत दी जाए, पंचायती ट्यूबवेल ऑपरेटर को सेवा सुरक्षा एक्ट में शामिल किया जाए और 14 महीने का बकाया एरियर का भुगतान किया जाए।
जिला सचिव विजेंद्र शर्मा ने बताया कि सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। अगर कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी गई तो कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर संगठन के निर्देशानुसार आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर नरेंद्र, कौशल यादव, महेंद्र बोयत, कपिल यादव, अनिल सैन सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।