Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Varanasi News
›
VIDEO : Questions raised on the system in Chandauli, pebbles are scattered on Jamuda-Ketkhani road for ten months passersby are troubled
{"_id":"676af26bdebd5f844f0e9a0b","slug":"video-questions-raised-on-the-system-in-chandauli-pebbles-are-scattered-on-jamuda-ketkhani-road-for-ten-months-passersby-are-troubled","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चंदौली में व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल, दस माह से जमुड़ा-केतकहनी मार्ग पर बिखरी हैं गिट्टियां, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चंदौली में व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल, दस माह से जमुड़ा-केतकहनी मार्ग पर बिखरी हैं गिट्टियां, राहगीर परेशान
कंदवा क्षेत्र के जमुड़ा से केतकहनी गांव तक सड़क निर्माण के नाम पर कार्यदायी संस्था 10 माह पूर्व गिट्टी डालकर गायब हो गई है। बिखरी गिट्टियों के चलते लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने कई बार विभागीय अधिकारियों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह की पहल पर लोक निर्माण विभाग ने 10 माह पूर्व जमुड़ा से केतकहनी गांव तक करीब दो किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण कराने के लिए कार्यदायी संस्था ने कार्य शुरु कराया था। गिट्टी बिछाने के बाद काम बंद कर कार्यदायी संस्था गायब हो गई है। 10 माह बीतने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है जिससे मार्ग पर गिट्टियों बिखर गई हैं और लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के मनीष सिंह मानू, चिंटू सिंह, भल्ला सिंह, ओम प्रकाश बिंद, सियाराम बिंद, बीजाधार बिंद, गया बिंद आदि ने बताया कि बिखरी गिट्टियों और उड़तीते धूल के चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मार्ग का निर्माण जल्द कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन राजेश कुमार ने बताया कि शीघ्र सड़क की मरम्मत करा दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।