Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ghazipur News
›
VIDEO : Big uproar in Chaubeypur; One dead three injured after being hit by an uncontrolled car highway jammed stone pelting on police, eight injured
{"_id":"676c3c7192b261cf0d0cfcef","slug":"video-big-uproar-in-chaubeypur-one-dead-three-injured-after-being-hit-by-an-uncontrolled-car-highway-jammed-stone-pelting-on-police-eight-injured","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चौबेपुर में बड़ा बवाल ; अनियंत्रित कार के धक्के से एक की मौत तीन घायल, हाइवे जाम, पुलिस पर पथराव, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चौबेपुर में बड़ा बवाल ; अनियंत्रित कार के धक्के से एक की मौत तीन घायल, हाइवे जाम, पुलिस पर पथराव, आठ घायल
वाराणसी गाजीपुर हाइवे पर शाहपुर पुल के समीप बुधवार शाम साढ़े सात बजे एक अनियंत्रित कार की चपेट में आने से एक की मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोंनो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
वाराणसी -गोरखपुर हाइवे पर चौबेपुर की तरफ से एक बाइक पर तीन लोग सवार थे शाहपुर पुल के समीप एक्सयूवी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार चालक को एक्सयूवी कार ने 500 मीटर दूर तक फंसा कर घसीटते हुए ले गई। मौके पर उसकी मौके पर मौत हो गई ।बाइक सवार दो अन्य घायल हो गए । पुलिस की मदद से इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल के लिए भेज दिया गया। दुर्घटना के बाद हाइवे पर ग्रामीणों ने जाम लगा कर पुलिस पर पथराव करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी । पथराव से कई पुलिस कर्मी भी घायल हो गए उन्हें अस्पताल भेजा गया। मौके पर पहुंचे अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा मय फोर्स के साथ पहुंच कर लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास शुरू किया । इसी बीच ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दी। मृतक कोदोपुर गांव चौबेपुर निवासी नाथू राजभर (45) अपने साथी शाहपुर गांव के आकाश राजभर तथा एक बनकट गांव निवासी नाम अज्ञात तीनों एक साथ मजदूरी का कार्य करके बाइक से चौबेपुर से अपने घर जा रहे थे। कार चालक अपनी कार छोड़कर फरार हो गया । ग्रामीणों ने एक्सयूवी कार को लाठी डंडे से पीट कर गाड़ी को पूरी तरह छत्तीग्रस्त कर दिया। तीनों बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। मृतक को दो पुत्र और दो पुत्रीयां हैं ।जिसमें एक लड़के और एक लड़की की शादी हो गई है ।मौके पर पहुंचे मृतक के परिवार जनों पत्नी उर्मिला देवी बेटे आकाश सहित लोगों का रो-रो कर बुरा हाल था। घटना स्थल पर कई थानों की पुलिस के साथ एससीपी सारनाथ डा अतुल अंजान त्रिपाठी ने पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद रात 9बजे जाम छुड़वाया।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया। जनता के हंगामे के बाद पथराव शुरू हो गया जिसमें आठ लोग घायल हो गए । बताया जा रहा है कि पुलिस वालों को भी चोट आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।