Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ghazipur News
›
VIDEO : Composite school's annual function was celebrated with great pomp in Ghazipur enthusiasm among students
{"_id":"676c25a4f42f59b5b30da562","slug":"video-composite-schools-annual-function-was-celebrated-with-great-pomp-in-ghazipur-enthusiasm-among-students","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गाजीपुर में धूमधाम से मनाया गया कम्पोजिट विद्यालय का वार्षिकोत्सव, विद्यार्थियों में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गाजीपुर में धूमधाम से मनाया गया कम्पोजिट विद्यालय का वार्षिकोत्सव, विद्यार्थियों में उत्साह
सेवराई स्थानीय तहसील क्षेत्र के भदौरा गांव स्थित पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय भदौरा का वार्षिकोत्सव बुधवार को मनाया गया। इसमें विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य अतिथि एसआरजी रितेश सिंह एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के बच्चों ने देश भक्ति गीत, भक्ति गीत एवं रिकार्डिंग डांस कर उपस्थित लोगों की वाहवाही लूटी। कक्षा तीन के छात्र छात्राओं ने स्कूल चलो अभियान की एक लघु नाट्य प्रस्तुत कर मौजूद सभी लोगों और अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने और उन्हें साक्षर बनाने का संदेश दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि एसआरजी रितेश सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश पर पढ़ाई के साथ- साथ बौद्धिक विकास व सांस्कृतिक क्षमता की विकास विकसित करने के लिए पहली बार वार्षिकोत्सव आयोजित करने का निर्देश दिया है। प्रधानाध्यापक अशोक सिंह ने अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।