सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   VIDEO : Bharat Ratna Atal Bihari Vajpayee remembered in Samirpur

VIDEO : समीरपुर में याद किए गए भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी

Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Wed, 25 Dec 2024 02:16 PM IST
VIDEO : Bharat Ratna Atal Bihari Vajpayee remembered in Samirpur
भारत रत्न, पद्म विभूषण से सम्मानित एवं श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती के उपलक्ष्य पर 25 दिसंबर बुधवार को हमीरपुर जिला के अंतर्गत समीरपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी को नमन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल जी के निवास स्थान पर हुआ। इस कार्यक्रम के अंतर्गत अटल जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर अपने संबोधन में धूमल जी ने कहा कि यह जन्म अटल जी का शताब्दी वर्ष भी है एवं इसके चलते पूरे देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वाजपेई जी ने अपने प्रधानमंत्री काल में जो कार्य देश के लिए किए हैं, उनके लिए समस्त देशवासी उनके सदैव ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि विशेषकर प्रधानमंत्री सड़क योजना से हिमाचल जैसे पहाड़ी एवं दुर्गम क्षेत्रों को सड़कों की सौगात दी है। ऐसी सड़कों के निर्माण के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अटल जी एक राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ एक कवि भी थे एवं उनके द्वारा प्रस्तुत की गई रचनाओं को आज भी याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर, 1924 को ग्वालियर में जन्मे श्रद्धेय अटल जी का हिमाचल प्रदेश के साथ विशेष लगाव रहा है। हिमाचल को वे अपना दूसरा घर समझते थे। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जिस समय चला आई तब धूमल जी हिमाचल के मुख्यमंत्री होते थे और हिमाचल का कोई ऐसा गांव नहीं था जिसे सड़कों से ना जोड़ा गया हो। इसके अतिरिक्त हिमाचल को एक विशेष आर्थिक पैकेज भी उनकी सरकार के द्वारा प्रदान किया गया था। हिमाचल प्रदेश को उन्होंने कई सौगातें दी हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, महामंत्री राकेश ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। इससे पूर्व भाजपा मंडल समीरपुर के अध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली की अध्यक्षता में अटल जी को नमन किया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों द्वारा उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए गए एवं उनके जीवन को याद किया गया। वहीं, इस मौके पर नवनियुक्त समीरपुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष अभ्यवीर सिंह लवली ने अपने कार्यकर्ताओं सहित पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा महामंत्री राकेश ठाकुर मंडल अध्यक्ष आवे वीर सिंह लवली पूर्व विधायक अनिल धीमान धोरण मंडल के अध्यक्ष अशोक ठाकुर पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य विजय बहस विनोद ठाकुर संजीव कुमार अनिल शर्मा पवन शर्मा अनीश ठाकुर वह जिला मीडिया प्रभारी विकास शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारत के दसवें प्रधानमन्त्री थे। उन्होंने प्रधानमंत्री का पद तीन बार संभाला है, वे पहले 13 दिन के लिए 16 मई 1996 से 1 जून 1996 तक। फिर लगातार 2 साल 8 महीने के लिए 19 मार्च 1998 से 13 अक्टूबर 1999 और फिर वापस 22 मई 2004 तक भारत के प्रधानमन्त्री रहे। अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। धूमल ने कहा कि अटल जी हिन्दी कवि, पत्रकार व एक प्रखर वक्ता थे।भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में एक थे। वर्ष 1968 से 1973 तक उसके अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने लम्बे समय तक राष्ट्रधर्म, पाञ्चजन्य (पत्र) और वीर अर्जुन आदि राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत अनेक पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादन भी किया। उन्होंने कहा कि वाजपेई जी चार दशकों से भारतीय संसद के सदस्य थे। लोकसभा, निचले सदन, दस बार, और दो बार राज्य सभा, ऊपरी सदन में चुने गए थे। उन्होंने लखनऊ के लिए संसद सदस्य के रूप में कार्य किया।अपना जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प लेकर प्रारम्भ करने वाले वाजपेयी राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन (राजग) सरकार के पहले प्रधानमन्त्री थे, जिन्होंने गैर काँग्रेसी प्रधानमन्त्री पद के 5 वर्ष बिना किसी समस्या के पूरे किए। आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प लेने के कारण इन्हे भीष्मपितामह भी कहा जाता है। उन्होंने 24 दलों के गठबन्धन से सरकार बनाई थी जिसमें 81 मन्त्री थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Mahakumbh 2025: महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लेने प्रयागराज पहुंचे एडीजी अमिताभ यश

25 Dec 2024

Lucknow Bank Robbery: मुठभेड़ में ढेर बदमाश की गाड़ी से क्या मिला?

25 Dec 2024

Delhi Election 2025: कांग्रेस ने घोषित की 26 प्रत्याशियों की दूसरी सूची

25 Dec 2024

VIDEO : वाराणसी के नदेसर गिरजाघर में प्रभु यीशु का जन्म हुआ, शांति दूत के आगमन का उत्साह

25 Dec 2024

Sirmour News: बाबा साहेब पर आपत्तिजनक बयानबाजी पर अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली रोष रैली

24 Dec 2024
विज्ञापन

Sirmour News: दारोगा जी इना छोरुआं नू दियां समझाए आंदे जांदे सीटी मारदे.., पर बटोरीं तालियां

24 Dec 2024

VIDEO : गाजीपुर चर्च झालरों से सजा, दिखा क्रिसमस का उत्साह, प्रभू यीशू के जन्म पर विशेष कार्यक्रम

24 Dec 2024
विज्ञापन

VIDEO : गाजीपुर में बसपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर पर बयान के विरोध में सड़क पर उतरकर लगाया नारा

24 Dec 2024

VIDEO : भदोही में अमर उजाला फाउंडेशन का अपराजिता कार्यक्रम, बेटियों को सिखाया गया आत्मरक्षा का गुर

24 Dec 2024

VIDEO : चंदौली में व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल, दस माह से जमुड़ा-केतकहनी मार्ग पर बिखरी हैं गिट्टियां, राहगीर परेशान

24 Dec 2024

VIDEO : भदोही में आंबेडकर पर बयान का कांग्रेस का विरोध, गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग, किया पैदल मार्च

24 Dec 2024

VIDEO : जौनपुर में धर्मांतरण का मामला, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

24 Dec 2024

VIDEO : गुरुग्राम में मई माह से शुरू होगा मेट्रो का निर्माण कार्य

24 Dec 2024

VIDEO : जौनपुर के पुलिस कप्तान रहे अजय पाल शर्मा को दी गई शानदार विदाई, फूलों से सजाया गया वाहन

24 Dec 2024

VIDEO : नगर निगम सदन में सपा-भाजपा पार्षदों में हुई धक्कामुक्की

24 Dec 2024

VIDEO : कानपुर में क्राकरी गोदाम में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

24 Dec 2024

VIDEO : ग्रेनो में नेटबॉल स्पर्धा में मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने मारी बाजी

24 Dec 2024

VIDEO : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- कोर्ट के आदेश पर हो रही मंदिरों की तलाश में खोदाई

24 Dec 2024

VIDEO : जौनपुर में नवागत एसपी ने ग्रहण किया कार्यभार, शीतला चौकियां धाम में टेका मत्था

24 Dec 2024

VIDEO : चंदौली में क्रिसमस का उत्साह, आधी रात को चरनी में संसार में आएंगे उद्धारक प्रभु यीशु

24 Dec 2024

VIDEO : चंदौली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला बाबा साहेब अंबेडकर सम्मान मार्च, गृहमंत्री के बयान का विरोध

24 Dec 2024

VIDEO : चंदौली में महान सत्संग में गुरु भक्ति और भारतीय संस्कृति के महत्व को समझाया

24 Dec 2024

VIDEO : बाबा साहब पर टिप्पणी के विरोध में उतरे बसपाई व कांग्रेसी

24 Dec 2024

VIDEO : चंदौली में छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से कराया जा रहा अवगत, शासन की ओर से चलाया जा रहा कार्यक्रम

24 Dec 2024

VIDEO : चंदौली में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया गया, संगोष्ठी कर बताया गया महत्व

24 Dec 2024

VIDEO : चंदौली में नाली निर्माण पर लापरवाही का आरोप, व्यापारियों का प्रदर्शन, ग्राम प्रधान पर अनदेखी का आरोप

24 Dec 2024

VIDEO : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर अटल दाैड़ का आयोजन, बच्चों ने दिखाया जोश

24 Dec 2024

VIDEO : सिंचाई विभाग की उदासीनता के चलते ग्रेटर नोएडा में नहर हुई नाले में तब्दील

24 Dec 2024

VIDEO : मिर्जापुर में बसपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, डॉ. भीमराव आंबेडकर पर टिप्पणी से नाराजगी

24 Dec 2024

VIDEO : बाबा साहब पर दिए बयान का विरोध; मिर्जापुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया, गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा

24 Dec 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed