{"_id":"676ae19318df35a61e0b5fcb","slug":"video-allegations-of-negligence-in-drain-construction-in-chandauli-traders-protest-gram-pradhan-accused-of-negligence","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चंदौली में नाली निर्माण पर लापरवाही का आरोप, व्यापारियों का प्रदर्शन, ग्राम प्रधान पर अनदेखी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चंदौली में नाली निर्माण पर लापरवाही का आरोप, व्यापारियों का प्रदर्शन, ग्राम प्रधान पर अनदेखी का आरोप
सोनबरसा बाजार में पिछले तीन महीनों से नाली निर्माण कार्य अधूरा पड़ा होने से व्यापारी आक्रोशित हैं। ग्राम प्रधान द्वारा नाली को उखाड़ने के बाद से गंदगी और जलभराव की समस्या गहरा गई है। बाजार की सड़क पर गंदा पानी बह रहा है और दुकानों के सामने कीचड़ जमा हो गया है। इस समस्या के कारण बाजार में आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। वाहनों के पहिए नाली में फंस जाने से यातायात बाधित हो रहा है। व्यापारियों का कहना है कि इस समस्या की वजह से उनके कारोबार पर बुरा असर पड़ रहा है। आक्रोशित व्यापारियों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया और प्रशासन से जल्द से जल्द नाली निर्माण कार्य पूरा करवाने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि वे इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान से मिले लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की लिहाजा प्रदर्शन कर अपनी मांग रखी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।