{"_id":"676a8c1391ab3e526001d646","slug":"video-nanatalkarasamasa-oura-naya-sal-para-salna-l-sakaga-paha-vayajana-ka-savatha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नैनीताल...क्रिसमस और नये साल पर सैलानी ले सकेंगे पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नैनीताल...क्रिसमस और नये साल पर सैलानी ले सकेंगे पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद
क्रिसमस और नव वर्ष के लिए होटल और होम स्टे काराबियों की ओर से सैलानियों के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। भीमताल, नौकुचियाताल, कैंची धाम, सातताल, रामगढ़ और मुक्तेश्वर क्षेत्र के होटल और होम स्टे में 50 प्रतिशत बुकिंग सैलानियों की ओर से क्रिसमस और नव वर्ष के लिए कर ली गई है। हालांकि होटल कारोबारियों को शत प्रतिशत बुकिंग होने की उम्मीद होने के साथ पर्यटन कारोबार अच्छा रहने का अनुमान है। होटल और होम स्टे संचालकों की ओर से नव वर्ष पर पहाड़ी व्यंजन के साथ डीजे नाइट की व्यवस्था की है। साथ ही क्रिसमस के लिए अपने होटलों में क्रिसमस ट्री संजाया हुआ है। भीमताल के होटल कारोबारी रमन बिष्ट, नितेश बिष्ट, विजय कुमार झा ने बताया कि क्रिसमस और नव वर्ष के लिए सैलानियों की ओर से बुकिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि सैलानियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। भवाली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कपिल ने बताया कि क्रिसमस और नव वर्ष पर पर्यटन कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा अगर क्रिसमस और नव वर्ष से पहले बर्फबारी हुई तो पर्यटन कारोबार और अच्छा रहेगा। मुक्तेश्वर के पर्यटन कारोबारियों ने बताया कि सैलानी होटलों में बुकिंग कर रहे हैं। कारोबारियों ने कहा कि बर्फबारी हुई तो होटल और होम स्टे सैलानियों से फुल हो जाएंगे। माकोट हिल ईको कैंप के संचालक मंयक बिष्ट ने बताया कि सैलानियों के लिए 2250 रुपये में पैकेज तैयार किया गया। इसमें ब्रेकफास्ट, चाय, डिनर और ब्रॉनफायर और संगीत की व्यवस्था की गई है। कैंची धाम में भी सैलानियों की ओर से बुकिंग की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।