{"_id":"676a80e87a08fb16f7042e78","slug":"video-rayabral-ma-jal-asapatal-ka-kalna-ma-rahana-mashakal-bmara-ka-ghara-bna-kalna","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रायबरेली में जिला अस्पताल की कॉलोनी में रहना मुश्किल, बीमारी का घर बनी कॉलोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रायबरेली में जिला अस्पताल की कॉलोनी में रहना मुश्किल, बीमारी का घर बनी कॉलोनी
रायबरेली में जिला अस्पताल के बगल में स्वास्थ्य कर्मियों के रहने के लिए कॉलोनी बनी है। हाल यह है कि कॉलोनी की साफ सफाई न होने से यह बीमारी का घर बन गई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं तो साथ ही जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। नगर पालिका प्रशासन से कई बार साफ सफाई के लिए कहा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
जिला अस्पताल की कॉलोनी में 200 परिवार रहते हैं। कॉलोनी में रहने वाले लोग परेशान हैं। उनके लिए कॉलोनी बीमारी का घर बन गई है। कॉलोनी की सड़क खराब है। अमृत योजना के तहत सीवर लाइन पाइप लाइन डाली गई और सड़क को खोदकर उसे वैसे ही छोड़ दिया गया। हालत यह है कि सड़क पर रात के समय पैदल चलना भी हाथ पैर तुड़वाने के लिए काफी है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। नाली चोक होने से लोगों को खुद नाली साफ करनी पड़ती है। बीच में जलभराव होने पर पानी निकालने के लिए गड्ढे खोदे गए थे, जिन्हें भरा नहीं गया है, जिससे यह खतरा बने हुए हैं। कॉलोनी में रहने वाले लोगों का कहना है कि समस्या के निस्तारण को लेकर नगर पालिका से बात की गई, लेकिन सफाई कर्मी साफ सफाई के लिए नहीं आते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।