{"_id":"676a8e28842766a0c80484ce","slug":"video-bhamatal-ma-parakaga-ka-le-vayaparaya-na-narabja-kara-jalsa-nakal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भीमताल में पार्किंग के लिए व्यापारियों ने नारेबाजी कर जुलूस निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भीमताल में पार्किंग के लिए व्यापारियों ने नारेबाजी कर जुलूस निकाला
भीमताल में पार्किंग स्थल का निर्माण नहीं किए जाने से नाराज व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने सोमवार को जिला प्रशासन और प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीडीओ कार्यालय तक जुलूस निकाला। बाद में सीएम को संबोधित ज्ञापन सीडीओ कार्यालय में सौंपा।
व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ रौतेला, देवेंद्र सिंह चनौतिया, पंकज जोशी, मनोज भट्ट, रामपाल सिंह गंगोला, अनिल चनौतिया, प्रेम कुल्याल और दीपक वर्मा ने कहा कि सीएम घोषणा के बाद भी पार्किंग का निर्माण नहीं किया जाना प्रशासन और प्राधिकरण की लापरवाही को दिखाता है। कहा कि पार्किंग स्थल का निर्माण नहीं होने के कारण शहर में रोज जाम की समस्या बनी रहती है। व्यापारियों ने कहा कि पार्किंग स्थल निर्माण की समस्या हल नहीं की गई तो तीन जनवरी को भीमताल बाजार बंद रखा जाएगा। साथ ही घर-घर जाकर नगर पालिका चुनाव का बहिष्कार करने की अपील की जाएगी। इस दौरान प्रवीण पटवाल, नीरज कुमार मोनू, भूपेंद्र कनौजिया, नितेश बिष्ट, सुनीता पांडे, गुंजन रौतेला, भास्कर भगवाल, मोहित पडियार, विनीत जोशी, आशु पाठक, लवेंद्र रौतेला, भानु लोशाली, सीमा टम्टा, आशा उप्रेती, आशा आर्या, निर्मला आर्या, अरुण लोशाली, शरद पांडे, विक्रम जीना, ज्योति पुरी, हिमांशु रौतेला, शुभम नैनवाल, रवि कुमार, प्रकाश आर्या आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।