Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
VIDEO : memorandum was submitted to DC regarding LTC facility in Jind, removal of salary anomalies and other demands
{"_id":"676a83d3e56fa510d70e603a","slug":"video-memorandum-was-submitted-to-dc-regarding-ltc-facility-in-jind-removal-of-salary-anomalies-and-other-demands","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जींद में एलटीसी सुविधा, वेतन विसंगतियों को दूर करने समेत अन्य मांगों को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जींद में एलटीसी सुविधा, वेतन विसंगतियों को दूर करने समेत अन्य मांगों को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन
हरियाणा गवर्नमेंट PWD मैकेनिकल वर्कर यूनियन ने मंगलवार को लघु सचिवालय के बाहर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्श किया। यूनियन ने एलटीसी सुविधा, वेतन विसंगतियों को दूर करने, ग्रुप-डी कर्मचारियों को पदोन्नति, और पंचायती ट्यूबवेल ऑपरेटरों को सेवा सुरक्षा देने समेत कई प्रमुख मांगों को लेकर आवाज उठाई। लघु सचिवालय चौक से डीसी कार्यालय तक किया गया। यहां पर सीएम के नाम डीसी को ज्ञापन सौपा।
जिला चेयरमैन राजबीर श्योकंद और संचालन जिला सचिव सतीश कुमार भारद्वाज ने बताया कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग और लोक निर्माण (B&R) विभाग के फील्ड कर्मचारी 2020-23 की एलटीसी सुविधा से वंचित हैं। हरियाणा सरकार ने इस सुविधा के लिए समय सीमा में एक वर्ष की बढ़ोतरी की थी, लेकिन इसके बावजूद कर्मचारियों को यह लाभ नहीं मिला। यूनियन ने तुरंत बजट जारी करने की मांग की, ताकि यह सुविधा कर्मचारियों तक पहुंच सके। उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में WPO-I पदों में की गई कटौती का विरोध किया।
इन पदों को बहाल करने और विभाग में नए पद सृजित करने की मांग की। यूनियन ने तीनों विभागों में वेतन विसंगतियों को दूर करने की अपील की। सिंचाई विभाग में सेवा नियमों में संशोधन पर संगठन के सुझावों को शामिल करने और संशोधित ड्राफ्ट की प्रति यूनियन को उपलब्ध करवाने की मांग की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।