{"_id":"676a8adfcccf2ad2d80659e4","slug":"video-nanatal-jal-ma-parayatana-ka-apara-ka-sabhavana-naya-dasatanashana-khajana-ka-janprrata-hayaka","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नैनीताल जिले में पर्यटन की अपार की संभावना, नये डेस्टिनेशन खोजने की जरूरत : ह्यांकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नैनीताल जिले में पर्यटन की अपार की संभावना, नये डेस्टिनेशन खोजने की जरूरत : ह्यांकी
राज्य अतिथि गृह के सभागार में सोमवार को सुशासन सप्ताह के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण अध्यक्ष अरविंद सिंह ह्यांकी ने कहा कि विजन फ्रेमवर्क के अंतर्गत नैनीताल जिले में पर्यटन की अपार की संभावनाएं हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नये डेस्टिनेशन को खोजने की जरूरत है। कार्यशाला में मानव विकास, सामाजिक विकास और पर्यावरणीय स्थिरता के अंतर्गत मजबूत स्तंभ, कमजोरी, अवसर आदि पर चर्चा की गई।
उन्होंने जिले में विकास के लिए सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, नए विचार और प्रशासनिक कार्यों के साथ नैतिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही सामाजिक विकास के अंतर्गत उन्होंने बाल विकास, समाज कल्याण, महिला विकास और पुलिस प्रशासन से जिले की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से बनाए गए ''नमस्ते नैनीताल'' सोशल मीडिया पेज का उद्घाटन किया।
जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण अध्यक्ष को पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विरासत ड्राइव की जानकारी दी। उन्होंने ने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर सर्वाधिक शिकायतों के निस्तारण के लिए थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरीश पंत, एसई विद्युत वितरण खंड नवीन मिश्रा को प्रमाणपत्र के देकर सम्मानित किया गया। वहां वंदना सिंह, सीडीओ अशोक कुमार पांडे, डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी, एपीडी चंद्रा फर्त्याल, जिला अर्थ सांख्यिकी अधिकारी मुकेश नेगी, अपर सांख्यिकी अधिकारी कमल मेहरा आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।