{"_id":"676add7f00e672e6f709aeba","slug":"video-bsp-workers-protest-in-mirzapur-angry-over-comments-on-dr-bhimrao-ambedkar","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मिर्जापुर में बसपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, डॉ. भीमराव आंबेडकर पर टिप्पणी से नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मिर्जापुर में बसपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, डॉ. भीमराव आंबेडकर पर टिप्पणी से नाराजगी
गृहमंत्री अमित शाह पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाते हुए बसपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सिटी क्लब परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को दिया। बसपा जिलाध्यक्ष राजकुमार भारती के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता भरुहना स्थित जीडी बिनानी काॅलेज के सामने से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए तहसील चौराहा, शुक्लहा, पुलिस लाइन, रमई पट्टी व सिविल लाइन होते हुए सिटी क्लब पहुंचे। जहां जुलूस सभा के रूप में तब्दील हो गया। पूर्व राज्यमंत्री अशोक कुमार गौतम ने कहा बाबा साहब का अपमान किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।बसपा जिलाध्यक्ष राजकुमार भारती ने कहा कि बाबा साहब को लेकर टिप्पणी से बहुजन समाज के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।