{"_id":"676a808d4c7fa2a04c0c54c5","slug":"video-mp-anurag-thakur-expressed-displeasure-over-the-delay-in-construction-of-central-university-building","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : केंद्रीय विवि भवन निर्माण में हो रही देरी पर सांसद अनुराग ठाकुर ने जाहिर की नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : केंद्रीय विवि भवन निर्माण में हो रही देरी पर सांसद अनुराग ठाकुर ने जाहिर की नाराजगी
सांसद अनुराग ठाकुर ने सीपीडब्ल्यूडी के कुछ अधिकारियों और केंद्रीय विवि के वीसी की अनुपस्थिति पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अगली बैठक में उनकी उपस्थिति अनिवार्य करने की बात कही। अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विवि भवन निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जुलाई में भवन निर्माण का प्रथम चरण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। लेकिन निर्माण कार्य सुस्त चला हुआ है। उन्होंने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई युवा यहां से पढाई पूरी करके जा चुके हैं। लेकिन निर्माण कार्य की सुस्ती को सही नहीं ठहराया जा सकता है। युवाओं के भविष्य को देखते हुए निर्माण कार्य में तेजी सुनिश्चित की जाएंगी। इसके अलावा सांसद अनुराग ठाकुर से चिंतपुरनी बाजार और होटल मालिकों ने एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने चिंतपुरनी मंदिर के लिए प्रस्तावित रोपवे निर्माण पर विरोध जताया है। उनका कहना है कि रोपवे से उनके कारोबार प्रभावित होगा। इसके उपरांत सांसद अनुराग ठाकुर देहरा स्थित दिल्ली कान्वेंट स्कूल में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।