{"_id":"676a7da59fa3c34a6f0bc188","slug":"video-bcaca-na-shakhal-bnakara-shahathata-ka-kaya-namana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बच्चों ने शृंखला बनाकर शहादत को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा। पंजाबी विरासत परिवार की ओर से गुरु गोविंद सिंह के चार साहबजादों और उनकी माता गुर्जर कौर के बलिदान को नमन करने के लिए सोमवार को एमजी रोड पर स्कूली बच्चों ने मानव शृंखला बनाई। भगवान टाॅकीज से सुभाष पार्क तक बनी शृंखला में बच्चों ने तख्तियां ले रखी थीं। बच्चों को सिख गुरुओं के इन महान साहबजादों की वीरगाथा बताई गई। निजी विद्यालयों के संगठनों अप्सा, नप्सा, बोसा और अन्य संस्थानों ने सहयोग किया। स्कूली बच्चे अपनी यूनिफॉर्म में कतारबद्ध खड़े हुए। एमजी रोड पर गुरुवाणी गूंज रही थी। शहीद स्मारक के सामने बनाए गए स्टेज से शहादत से संबंधित एक नाटक की प्रस्तुति बच्चों ने की। इसमें बच्चों ने उनके बलिदान की घटना का मंचन किया। इस दौरान साहबजादे बाबा अजीत सिंह अवार्ड गुरुनूर कौर, साहबजादे बाबा जुझार सिंह अवार्ड साक्षी सलूजा को, साहबजादे बाबा जोरावर सिंह अवार्ड इरिश निझावन और साहबजादे बाबा फतेह सिंह अवार्ड हर्ष नूर सिंह को दिया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए महामंत्री बंटी ग्रोवर ने लोगों को प्रेरित किया। ब्यूरो
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।