{"_id":"676a80d8a040d3b2180eef29","slug":"video-bsapa-na-paratharashana-kara-maga-gahamatara-sa-isatafa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बसपा ने प्रदर्शन कर मांगा गृहमंत्री से इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बसपा ने प्रदर्शन कर मांगा गृहमंत्री से इस्तीफा
अंबेडकरनगर में भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर पर की गई कथित प्रतिकूल टिप्पणी से नाराज बसपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ता बसखारी मार्ग पर पहले बड़ी संख्या में एकत्र हुए। इसके बाद हाथों में तख्ती और बैनर लेकर पद मार्च किया। अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी कर रहे बसपाइयों ने उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने और इस्तीफा देने की मांग की। कार्यकर्ताओं का जुलूस मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट के निकट तक पहुंचा। वहां आयोजित सभा में कहा गया कि बीजेपी लगातार महापुरुषों और संविधान के खिलाफ काम कर रही है। इस दौरान पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार, जिलाध्यक्ष सुनील सावंत और मंडल कोऑर्डिनेटर अरविंद गौतम आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।