{"_id":"6ad73e9922071331d600dc79","slug":"video-rss-holds-a-march-in-hamirpur-on-vijayadashami-volunteers-demonstrate-discipline-by-marching-in-perfect-step-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"विजयदशमी पर हमीरपुर में आरएसएस का पथ संचलन, स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाकर दिखाया अनुशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजयदशमी पर हमीरपुर में आरएसएस का पथ संचलन, स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाकर दिखाया अनुशासन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस और विजयदशमी के अवसर पर हमीरपुर शहर में स्वयंसेवकों की ओर से पथ संचलन का आयोजन किया गया। पथ संचलन गांधी चौक से शुरू होकर भोटा चौक होते हुए बस स्टैंड तक पहुंचा। इस दौरान स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाकर संगठन की एकजुटता और अनुशासन का परिचय दिया। गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना वर्ष 1925 में विजयदशमी के दिन डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने की थी। वर्ष 2026 में संघ अपनी स्थापना के 101वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। संघ की परंपरा में विजयदशमी का विशेष महत्व है। इस अवसर पर देशभर में पथ संचलन सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। हमीरपुर में आयोजित पथ संचलन के माध्यम से स्वयंसेवकों ने संगठन की एकजुटता, अनुशासन और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया। इस दौरान संघ की शाखाओं, शारीरिक अभ्यास, बौद्धिक गतिविधियों और सामाजिक कार्यों के महत्व पर भी चर्चा की गई। विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत और सत्य की स्थापना का प्रतीक माना जाता है। इसी अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपना स्थापना दिवस मनाता है। इस मौके पर ठाकुर राम सिंह शोध संस्थान, नेरी के निदेशक डॉ. चेतराम ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से वर्ष 1926 से पथ संचलन की परंपरा निभाई जा रही है। उन्होंने कहा कि संघ के 100 वर्ष पूरे होने के साथ ही संगठन का विस्तार हुआ है। यह विस्तार केवल भारत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विदेशों में भी संघ की गतिविधियां पहुंची हैं। डॉ. चेतराम ने कहा कि पथ संचलन संघ की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें स्वयंसेवक कदम से कदम मिलाकर चलते हैं। उन्होंने सामाजिक बुराइयों को दूर करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में संघ की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।