{"_id":"6aabe11c5e5a82cd4e06fdb7","slug":"video-sujanpur-instructions-issued-for-regular-collection-of-plastic-waste-in-panchayats-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर: पंचायतों में नियमित रूप से प्लास्टिक कचरा एकत्र करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर: पंचायतों में नियमित रूप से प्लास्टिक कचरा एकत्र करने के निर्देश
सुजानपुर (हमीरपुर)। विकास खंड कार्यालय सुजानपुर में नवनिर्वाचित प्रधानों, उपप्रधानों और वार्ड सदस्यों के लिए आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन पंचायत प्रतिनिधियों को प्लास्टिक कचरा प्रबंधन और पंचायती राज व्यवस्था की जानकारी दी गई। सहायक आयुक्त विकास एवं खंड विकास अधिकारी सुजानपुर तानिया कश्यप ने पंचायत प्रतिनिधियों को प्लास्टिक कचरा संग्रहण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पंचायतें अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से प्लास्टिक कचरा एकत्र करना सुनिश्चित करें। साथ ही लोगों को प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने और स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करें। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को प्लास्टिक कलेक्शन अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने के लिए भी निर्देश दिए।
प्रशिक्षण के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायती राज व्यवस्था, विकास कार्यों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को बेहतर ढंग से लागू करने और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने की प्रक्रिया से भी अवगत करवाया। प्रशिक्षण शिविर में विकास खंड कार्यालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।