{"_id":"6a85908348cd7d856d04e48d","slug":"video-sujanpur-street-vendors-distressed-by-stalled-business-approach-rajinder-rana-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर: कारोबार ठप होने से परेशान रेहड़ी-फड़ी संचालक पहुंचे राजेंद्र राणा के पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर: कारोबार ठप होने से परेशान रेहड़ी-फड़ी संचालक पहुंचे राजेंद्र राणा के पास
सिविल अस्पताल सुजानपुर के समीप और अन्य निर्धारित स्थानों पर रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले संचालकों ने बुधवार को पूर्व विधायक राजेंद्र राणा से मुलाकात कर कारोबार ठप होने की समस्या उठाई। वेंडरों ने कहा कि जिस स्थान पर उन्हें कारोबार करने के लिए भेजा है, वहां ग्राहकों की आवाजाही कम होने के कारण उनका काम प्रभावित हो रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मौजूदा स्थान पर कारोबार के लिए पर्याप्त सुविधाएं भी नहीं हैं। वहां छाया, पीने के पानी और साफ-सफाई जैसी बुनियादी व्यवस्थाओं का अभाव है। ग्राहकों की कमी के कारण रोजाना की बिक्री प्रभावित हो रही है, जिससे रेहड़ी-फड़ी संचालकों के सामने परिवार का खर्च चलाने का संकट खड़ा हो गया है। पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने रेहड़ी-फड़ी संचालकों की समस्याएं सुनीं और उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि छोटे कारोबारियों की आजीविका से जुड़े इस मामले को लेकर वह स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारियों से बातचीत करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।