{"_id":"6ad1bf0d7da6eb90b407df36","slug":"video-dharamshala-dari-ramleela-ram-vanvas-dashrath-maran-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: राम वनवास और दशरथ मरण के मार्मिक दृश्यों ने दर्शकों को किया भावुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: राम वनवास और दशरथ मरण के मार्मिक दृश्यों ने दर्शकों को किया भावुक
Ankesh Dogra
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:37 AM IST
Link Copied
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास और पुत्र वियोग में राजा दशरथ के देहत्याग के मार्मिक प्रसंगों ने दाड़ी में आयोजित रामलीला के माहौल को भावुक कर दिया। वीरवार रात कलाकारों ने इन हृदयस्पर्शी दृश्यों का सजीव मंचन किया। कलाकारों के भावपूर्ण अभिनय और दमदार संवादों ने दर्शकों को रामायण के इन महत्वपूर्ण प्रसंगों से जोड़ दिया।
रामलीला के दौरान उस प्रसंग को विस्तार से प्रस्तुत किया गया, जिसमें माता कैकेयी राजा दशरथ से अपने पुत्र भरत के लिए राजगद्दी और श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगती हैं। कैकेयी की मांग सुनकर राजा दशरथ की व्याकुलता और असहायता को कलाकारों ने प्रभावशाली ढंग से मंच पर उतारा।
श्रीराम के वनवास से राजा दशरथ को लगे गहरे आघात और पुत्र वियोग में उनके देहत्याग के दृश्य ने दर्शकों को भावुक कर दिया। कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से राजा दशरथ की पीड़ा और अयोध्यावासियों के शोक को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।
रामलीला के इन प्रसंगों ने दर्शकों को धर्म, कर्तव्य, त्याग और पारिवारिक संबंधों की भावनात्मक गहराई का एहसास कराया। सजीव मंचन के दौरान दर्शक कथा के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।