{"_id":"6abe1e7cdb4c2ef37103c6f8","slug":"video-ex-servicemen-demand-state-honours-for-major-vijay-singh-mankotia-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: पूर्व सैनिकों ने मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान देने की उठाई मांग, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: पूर्व सैनिकों ने मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान देने की उठाई मांग, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
Ankesh Dogra
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:19 PM IST
Link Copied
स्वर्गीय मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान देने की मांग अब उठने लगी है। धर्मशाला-टंग के पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधियों ने मेजर मनकोटिया को उनके सैन्य और सार्वजनिक जीवन में योगदान के लिए उचित राजकीय सम्मान देने की मांग की है।
इस संबंध में पूर्व सैनिकों ने जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष मोहिंद्र की अध्यक्षता में एडीसी विनय कुमार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मेजर मनकोटिया की भारतीय सेना में सेवा के साथ-साथ उनके सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन में योगदान का उल्लेख किया गया।
पूर्व सैनिकों ने कहा कि मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने भारतीय सेना में देश की सेवा की। इसके बाद उन्होंने सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ज्ञापन के अनुसार मेजर मनकोटिया शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे और प्रदेश सरकार में मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाली। उनके निधन से पूर्व सैनिकों, सैनिक परिवारों, शाहपुर क्षेत्र और कांगड़ा समेत पूरे प्रदेश में शोक का माहौल है।
पूर्व सैनिकों ने कहा कि लंबे सार्वजनिक जीवन वाले एक पूर्व सैनिक, पांच बार विधायक और पूर्व मंत्री को अंतिम विदाई के अवसर पर राजकीय सम्मान नहीं मिलना कई लोगों के लिए चिंता का विषय है।
मेजर की 1/1 गोरखा रेजिमेंट यूनिट से जुड़े पूर्व सैनिकों ने भी उनके योगदान को याद किया। पूर्व सैनिक ऑनरी कैप्टन विजय सिंह, ऑनरी कैप्टन गुरंग, ऑनरी कैप्टन सर्वेन थापा श्याम दर्शन, एसएन शिवराज थापा और ऑनरी कैप्टन प्रीतम वालिया ने मेजर मनकोटिया के योगदान का उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि मेजर मनकोटिया ने अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्य किए। पूर्व सैनिकों ने विशेष रूप से सैनिकों से जुड़े उनके फैसलों को याद किया और कहा कि उनके जाने के बाद उनकी बातें और योगदान बहुत याद आ रहे हैं।
पूर्व सैनिकों ने राज्यपाल से आग्रह किया कि मेजर विजय सिंह मनकोटिया की सैन्य सेवा, सार्वजनिक जीवन और प्रदेश के प्रति योगदान को देखते हुए उन्हें उचित राजकीय सम्मान प्रदान किया जाए।
ज्ञापन में यह भी आग्रह किया गया कि भविष्य में ऐसे मामलों में पूर्व सैनिकों की भावनाओं और उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए स्पष्ट व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
इस दौरान जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष शक्ति अत्रि, रमेश अटवाल, रमेश चंद, मोहिंद्र डोगरा, गगन सिंह, प्रकाश, पूर्ण चंद प्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।