Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Kangra News
›
Kangra: BJP Retains Control of Bhedu Mahadev Panchayat Samiti for the Third Time Sapna Sharma Gaggu Elected Chairperson; Mahendra Singh Rana Elected Vice-Chairperson
{"_id":"6a3bd5d91bcf6146fb0cc781","slug":"video-kangra-bjp-retains-control-of-bhedu-mahadev-panchayat-samiti-for-the-third-time-sapna-sharma-gaggu-elected-chairperson-mahendra-singh-rana-elected-vice-chairperson-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: भेड़ू महादेव पंचायत समिति में तीसरी बार भाजपा का कब्जा सपना शर्मा गग्गू अध्यक्ष और महेंद्र सिंह राणा उपाध्यक्ष निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: भेड़ू महादेव पंचायत समिति में तीसरी बार भाजपा का कब्जा सपना शर्मा गग्गू अध्यक्ष और महेंद्र सिंह राणा उपाध्यक्ष निर्वाचित
धीरा (कांगड़ा)। विकास खंड भेड़ू महादेव की पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर बुधवार को सुलह भाजपा लगातार तीसरी बार भगवा फहराने में कामयाब हो गई है। विधायक विपिन सिंह परमार का दबदबा एक बार फिर कामयाब हुआ है। बुधवार को संपन्न चुनावी प्रक्रिया में भाजपा समर्थित 18 पंचायत समिति सदस्यों ने सर्वसम्मति से सपना शर्मा गग्गू को अध्यक्ष और महेंद्र सिंह राणा को उपाध्यक्ष चुना है। पालमपुर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त और एसडीएम धीरा का प्रभार संभाल रहे रमेश कुमार की देखरेख में चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई। इस चुनावी प्रक्रिया में 20 पंचायत समिति सदस्यों में से 18 ने ही भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होते ही विकास खंड कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विस अध्यक्ष विपिन सिंह परमार के नेतृत्व में जश्न मनाना शुरू कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।