{"_id":"6adb315773d641bca80cf7f6","slug":"video-kullu-dussehra-fire-safety-exit-points-encroachment-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू दशहरा में आग से बचाव के इंतजामों पर सवाल, एग्जिट प्वाइंटों पर दुकानों का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू दशहरा में आग से बचाव के इंतजामों पर सवाल, एग्जिट प्वाइंटों पर दुकानों का कब्जा
Ankesh Dogra
Updated Fri, 23 Oct 2026 03:35 PM IST
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान आग लगने की घटनाओं से निपटने के इंतजामों पर सवाल उठने लगे हैं। मेला मैदान ढालपुर में बनाए गए एग्जिट प्वाइंटों पर दुकानों का सामान और अन्य बाधाएं दमकल वाहनों की आवाजाही में रुकावट बन रही हैं। ऐसे में आग लगने की स्थिति में दमकल विभाग की रिस्पांस टीम को घटनास्थल तक पहुंचने में देरी होने की आशंका है।
मैदान में दुकानदारों ने दुकानों के आगे सामान और कपड़े सजा रखे हैं। वहीं, बारिश और धूप से बचाव के लिए दुकानों की छतों के आगे तिरपाल भी बांधे गए हैं। इससे एग्जिट प्वाइंटों से दमकल वाहनों को निकालने में परेशानी हो रही है।
हालात ऐसे हैं कि दमकल विभाग के वाहनों की आवाजाही सुचारू बनाने के लिए पुलिस, होमगार्ड और दमकल विभाग के कर्मचारियों को पहले अवैध कब्जे हटाने पड़ रहे हैं। इसके बाद ही वाहन रास्ते से गुजर पा रहे हैं।
इस संबंध में दमकल विभाग के प्रभारी प्रेम भारद्वाज ने कहा कि अवैध कब्जों के कारण दमकल विभाग की रिस्पांस टीम को निर्धारित गंतव्य तक पहुंचने में समय लग रहा है।
प्रेम भारद्वाज के अनुसार, मॉक अभ्यास के दौरान भी एग्जिट प्वाइंटों से कब्जे हटाने के लिए पुलिस और होमगार्ड के जवानों की मदद लेनी पड़ रही है। ऐसे में आग लगने जैसी आपात स्थिति में दमकल वाहनों की त्वरित आवाजाही सुनिश्चित करना चुनौती बन सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।