{"_id":"6b0535f944cfbb06be068749","slug":"video-kullu-dussehra-market-removal-drive-started-in-dhalpur-ground-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू दशहरा की दुकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू, प्रशासन-पुलिस की टीम ढालपुर मैदान पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू दशहरा की दुकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू, प्रशासन-पुलिस की टीम ढालपुर मैदान पहुंची
Ankesh Dogra
Updated Tue, 24 Nov 2026 12:30 PM IST
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में लगाई गई अस्थायी दुकानों को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार को तहसीलदार कुल्लू अनिल कुमार की अध्यक्षता में प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दुकानदारों से मैदान खाली करवाने का काम शुरू करवाया।
इस दौरान नगर परिषद के कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे। नगर परिषद की टीम दुकानदारों का सामान जब्त कर ट्रक में ले जाती दिखाई दी। वहीं, कुछ कारोबारी प्रशासन की कार्रवाई से पहले ही अपनी दुकानों को समेटने में जुटे हुए हैं।
अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दौरान कारोबारियों को ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में 32 दिनों तक दुकानें लगाने की अनुमति दी गई थी। इसकी अवधि 22 नवंबर को पूरी हो चुकी है। समय सीमा समाप्त होने के बाद भी मैदान में दुकानें लगी रहने पर प्रशासन ने कारोबारियों को मैदान खाली करने का अल्टीमेटम दिया था।
अल्टीमेटम के बाद अब प्रशासन ने दुकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को प्रशासन, पुलिस और नगर परिषद की संयुक्त मौजूदगी में दुकानों को हटाने का काम किया गया। आने वाले समय में ढालपुर मैदान को पूरी तरह खाली करवाने की प्रक्रिया जारी रहने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।