{"_id":"6a9e5d588b8738494a0b9f9b","slug":"video-kullu-ncc-cadets-tb-awareness-rally-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में एनसीसी कैडेट्स ने दिया टीबी से बचाव का संदेश, समय पर जांच की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू में एनसीसी कैडेट्स ने दिया टीबी से बचाव का संदेश, समय पर जांच की अपील
Ankesh Dogra
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:14 PM IST
Link Copied
टीबी रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट्स ने जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान कैडेट्स ने लोगों को टीबी के लक्षणों की पहचान, बचाव और समय पर उपचार के महत्व के बारे में जानकारी दी।
रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू हुई और क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू, उपायुक्त कार्यालय और ढालपुर चौक से होते हुए वापस महाविद्यालय परिसर पहुंची। इस दौरान कैडेट्स ने जागरूकता संदेशों के माध्यम से लोगों को टीबी के प्रति सतर्क रहने की अपील की।
कैडेट्स ने कहा कि बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर जांच में देरी नहीं करनी चाहिए। समय पर बीमारी का पता लगने और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उपचार लेने से टीबी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।
उन्होंने लोगों से टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों से दूर रहने और बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहयोग करने की अपील की। साथ ही आसपास के लोगों को भी टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी देने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।