Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Kullu News
›
VIDEO : Pre-practice for counting of votes for Lok Sabha and Assembly by-elections was held today in Lahaul Spiti
{"_id":"665dbd72fb7d950580093287","slug":"video-pre-practice-for-counting-of-votes-for-lok-sabha-and-assembly-by-elections-was-held-today-in-lahaul-spiti","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : लाहौल स्पीति में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव के चलते मतगणना को लेकर आज हुआ पूर्व अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : लाहौल स्पीति में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव के चलते मतगणना को लेकर आज हुआ पूर्व अभ्यास
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार की निगरानी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला केलांग में मतगणना का अंतिम पूर्व अभ्यास आयोजित करवाया गया। मतगणना के पूर्व अभ्यास के उपरांत उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया किलोकसभा व विधानसभा उपचुनाव के 25 हज़ार 273 मतों की गणना कल प्रातः 8:00 बजे से आरंभ होगी। लोकसभा के मतों की गणना सीनियर सेकेंडरी स्कूल केलांग मे व विधानसभा उपचुनाव की केंद्रीय विद्यालय केलांग में ही होगी। राहुल कुमार ने बताया कि लाहौल स्पीति के लोकसभा के मतों की गणना के लिए सहायक रिटर्निग अधिकारी केशव राम एसडीएम उदयपुर तथा विधानसभा उपचुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम केलांग रजनीश शर्मा तैनात किये गए हैं। लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव के मतों की गणना के लिए पूर्व अभ्यास के दौरान ही रेंडमाइजेशन प्रक्रिया भी पूर्ण की गई है तथा अंतिम रेंडमाइजेशन 4जून प्रातः 5:00 बजे की जाएगी तथा तीन स्तरीय सुरक्षा के भी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। सुबह 8:00 बजे से मतों की गणना आरंभ की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व अभ्यास में मतगणना कर्मियों लोकसभा व विधानसभा उप निर्वाचन के काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग माइक्रो आब्जर्वर और काउंटिंग असिस्टेंट को मतगणना का पूर्व अभ्यास करवाया गया।उन्हें मतगणना के बारे में विस्तृत जानकारी देकर पूर्ण रूप से प्रशिक्षित किया गया है । लोकसभा की मतगणना के लिए 10 टेबल लगाए गए हैं और विधानसभा उपचुनाव के लिए 7 टेबल पर मतगणना होगी। लोक सभा की मतगणना के लिए मतगणना ऑब्जर्वर विनीत नंदनवर (आईएएस ) और विधानसभा उपचुनाव के लिए डॉ भजन लाल (आरएएस) मौजूद रहेंगे। ईटीपीवीएस की गणना सहायक निर्वाचन अधिकारी उप मंडल स्पीति हर्ष अमरिंदर नेगी की निगरानी में सुनिश्चित बनाया जाएगा। पूर्व अभ्यास में तहसीलदार निर्वाचन पवन राणा सहित संबंधित मत गणना कर्मी भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।