{"_id":"6adca25e31ee9d7c76050dfd","slug":"video-vikramaditya-singh-says-rs-350-crore-is-being-spent-on-the-repair-of-the-kullu-manali-four-lane-road-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"विक्रमादित्य सिंह बोले- कुल्लू-मनाली फोरलेन की मरम्मत पर खर्च हो रहे 350 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्रमादित्य सिंह बोले- कुल्लू-मनाली फोरलेन की मरम्मत पर खर्च हो रहे 350 करोड़
हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों को बरसात के दिनों में होने वाले नुकसान से बचाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरकार दीर्घकालीन योजना तैयार करेगी। कुल्लू से मनाली के बीच वर्ष 2023 और 2025 की बरसात में क्षतिग्रस्त हुए फोरलेन की बहाली के लिए करीब 350 करोड़ रुपये के कार्य विभिन्न स्थानों पर चल रहे हैं। संवेदनशील स्थानों पर सुरंग बनाने के प्रस्तावों पर भी विचार किया जा रहा है। यह बात लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कुल्लू में एनएचएआई के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि एनएचएआई देश के बुनियादी ढांचे और हिमाचल प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रदेश में शिमला-मटौर, किरतपुर-मनाली और पठानकोट-मंडी जैसे प्रमुख सड़कों का निर्माण और सुधार किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।