{"_id":"6a351de7e29c954db10862c7","slug":"video-apoorv-devgan-said-principals-should-play-a-leading-role-in-building-a-drug-free-society-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीसी अपूर्व देवगन बोले- नशा मुक्त समाज के निर्माण में प्रधानाचार्य निभाएं अग्रणी भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी अपूर्व देवगन बोले- नशा मुक्त समाज के निर्माण में प्रधानाचार्य निभाएं अग्रणी भूमिका
जिला मंडी में नशा मुक्त भारत अभियान तथा एचपीवी टीकाकरण को लेकर सरकारी एवं निजी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की एक दिवसीय संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग तथा उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यालयों में नशा मुक्त वातावरण तैयार करना, किशोर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा एचपीवी टीकाकरण के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करना रहा। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक प्रशिक्षण नहीं, बल्कि जागरूकता और रोकथाम के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता है। उन्होंने बताया कि एंटी चिट्टा अभियान के पहले चरण में जिले की 24 हाई रिस्क रेड जोन पंचायतों की पहचान की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर ने कहा कि नशे की समस्या का उपचार करने से अधिक महत्वपूर्ण उसे प्रारंभ होने से पहले रोकना है। इस अवसर पर उपनिदेशक उच्च शिक्षा यशवीर कुमार, जिले के सभी खंड चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तथा सरकारी एवं निजी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।