{"_id":"69f87f7cad548dc9ca09acb2","slug":"video-celebrations-of-bjps-victory-in-dharampur-region-resounds-with-jai-shri-ram-slogans-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: धर्मपुर में भाजपा की जीत का जश्न, जय श्रीराम के नारों से गूंजा क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: धर्मपुर में भाजपा की जीत का जश्न, जय श्रीराम के नारों से गूंजा क्षेत्र
भाजपा को पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में मिली जीत की खुशी में धर्मपुर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटीं, पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को बधाइयां देकर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में जय श्रीराम और भाजपा के समर्थन में नारे गूंजते रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों, मजबूत नेतृत्व और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता की मुहर है। भाजपा नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित समस्त केंद्रीय नेतृत्व को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि देशभर में भाजपा का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है और आने वाले समय में पार्टी और भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। रजत ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों ने आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है, जिसका असर चुनाव परिणामों में साफ दिखाई दे रहा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। पूरे धर्मपुर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और देर तक जश्न का सिलसिला जारी रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।