{"_id":"6abf4e4980a9f5fc8003a044","slug":"video-champa-thakur-gandhi-truth-nonviolence-message-lal-bahadur-shastri-mandi-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: चंपा ठाकुर बोलीं- गांधी के सत्य और अहिंसा के संदेश को जीवन में उतारें, शास्त्री के आदर्शों से लें प्रेरणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: चंपा ठाकुर बोलीं- गांधी के सत्य और अहिंसा के संदेश को जीवन में उतारें, शास्त्री के आदर्शों से लें प्रेरणा
Ankesh Dogra
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:55 AM IST
Link Copied
महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मंडी जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने दोनों महान नेताओं के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संघर्ष, त्याग और विचारों को देश कभी भुला नहीं सकता।
चंपा ठाकुर ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा को अपने जीवन का आधार बनाया और इन्हीं सिद्धांतों के माध्यम से देशवासियों को स्वतंत्रता आंदोलन के लिए एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
चंपा ठाकुर ने कहा कि गांधी जी का सत्य, अहिंसा, सद्भाव और भाईचारे का संदेश आज भी उतना ही महत्वपूर्ण है। मौजूदा समय में समाज में आपसी प्रेम, शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए उनके विचारों को अपनाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि यदि समाज के लोग गांधी जी के बताए रास्ते पर चलने का प्रयास करें तो आपसी विश्वास और भाईचारे को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने सभी से राष्ट्रहित में उनके आदर्शों को जीवन में उतारने की अपील की।
चंपा ठाकुर ने कहा कि गांधी जी के विचार केवल इतिहास का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि वर्तमान समय में भी समाज और देश को दिशा देने की क्षमता रखते हैं।
उन्होंने कहा कि सत्य, अहिंसा और आपसी सद्भाव को अपनाते हुए सभी को देश की विकास यात्रा में अपना योगदान देना चाहिए। उनके अनुसार देश को प्रगति और विकास की दिशा में आगे ले जाने के लिए समाज में एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होना जरूरी है।
चंपा ठाकुर ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी ने देश के उत्थान और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बताया।
चंपा ठाकुर ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर देशहित में कार्य करना ही दोनों महान नेताओं के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।