{"_id":"6a578fbdc61c9b32b8071eb5","slug":"video-college-professors-intensify-agitation-two-day-signature-campaign-launched-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: कॉलेज प्राध्यापकों ने तेज किया आंदोलन, दो दिवसीय हस्ताक्षर अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: कॉलेज प्राध्यापकों ने तेज किया आंदोलन, दो दिवसीय हस्ताक्षर अभियान शुरू
हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। इसी क्रम में बुधवार को राजकीय डिग्री कॉलेज मंडी में प्राध्यापकों ने गेट मीटिंग कर काली पट्टियां बांधकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इसके बाद मांगों के समर्थन में दो दिवसीय हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया गया। प्राध्यापकों का कहना है कि पदोन्नति, कैरियर एडवांसमेंट स्कीम (सीएएस), महंगाई भत्ता (डीए) और लंबित एरियर सहित कई मांगें लंबे समय से सरकार के समक्ष रखी जा रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इससे महाविद्यालय शिक्षकों में लगातार असंतोष बढ़ रहा है।
हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ की प्रदेश अध्यक्षा वनीता सकलानी ने कहा कि कॉलेज शिक्षकों के लिए कैरियर एडवांसमेंट स्कीम की अधिसूचना शीघ्र जारी की जाए और पदोन्नति के सभी लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा किया जाए। उन्होंने मांग की कि लंबित डीए की किस्तें जारी करने के साथ-साथ शिक्षकों के बकाया एरियर का भी जल्द भुगतान किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।